WI Inning
171/10 (19.1 ov)
Akeal Hosein 15(9)*
Shamar Joseph 0 (1)
Innings Break : IND need 172 runs in 20 remaining overs
{"_id":"54332fb0-9de9-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-dravid-keeps-things-simple-says-ajinkya-rahane","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहाणे ने बताए वॉर्न और द्रविड़ के सीक्रेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे ने बताए वॉर्न और द्रविड़ के सीक्रेट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने कहा कि शेन वॉर्न और राहुल द्रविड़ की कप्तानी की तुलना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
रहाणे ने कहा, 'मैं द्रविड़ और वॉर्न दोनों की कप्तानी में खेल चुका हूं। दोनों का कप्तानी स्टाइल बिल्कुल ही अलग है।'
राजस्थान के खिलाड़ी ने कहा, 'वॉर्न और द्रविड़ दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं और सर्वश्रेष्ठ कप्तान भी। राहुल भाई किसी भी बात को बड़ी ही सरलता के साथ समझाते हैं। जबकि वॉर्न हमेशा नए प्रयोग करते रहते हैं।'
रहाणे ने कहा कि वॉर्न कप्तानी और खेल दोनों में नए प्रयोग के पक्ष में रहते हैं। वे टीम के हर खिलाड़ियों से भी नए प्रयोग की उम्मीद करते हैं।
मालूम हो कि राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच शुक्रवार को कोटला मैदान में आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान कोटला में दिल्ली से कभी मैच नहीं जीत पाया है।
विज्ञापन
रहाणे ने कहा, 'मैं निजी तौर पर कह सकता हूं कि मुझे दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिला है। मैंने राहुल और वॉर्न दोनों ही कप्तानों से काफी कुछ सीखा है। मेरे लिए दोनों ही शानदार और प्रशंसा के योग्य हैं।'
विज्ञापन