फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid giving batting tips to Mushfiqur Rahim, chat video viral before India vs Bangladesh 2nd Test

IND vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को बैटिंग टिप्स देते दिखे कोच द्रविड़, सामने आया VIDEO, देखें

Wed, 21 Dec 2022 10:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Dec 2022 10:52 AM IST
सार

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का फॉर्म पिछले कुछ समय से टीम के लिए चिंता का विषय रहा है। उनका प्रदर्शन भारत के इस दौरे पर कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
Rahul Dravid giving batting tips to Mushfiqur Rahim, chat video viral before India vs Bangladesh 2nd Test
मुशफिकुर रहीम को बैटिंग टिप्स देते द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से ढाका में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। भारत ने पहला टेस्ट 188 रन से जीता था। बांग्लादेश के बल्लेबाजों का पहले टेस्ट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए मेजबान टीम के बल्लेबाज जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ से मदद लेने में भी पीछे नहीं हट रहे। 
विज्ञापन

रहीम के लिए खास नहीं रही टेस्ट और वनडे सीरीज

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का फॉर्म पिछले कुछ समय से टीम के लिए चिंता का विषय रहा है। उनका प्रदर्शन भारत के इस दौरे पर कुछ खास नहीं रहा है। इस अनुभवी बल्लेबाज से काफी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ तीन वनडे और एक टेस्ट में केवल 18, 12, 7, 28 और 23 का ही स्कोर बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहीम के पास गलती सुधारने का आखिरी मौका

मुशफिकुर के पास भारत के खिलाफ गुरुवार से मीरपुर में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में गलती सुधारने का एक आखिरी मौका होगा। शायद इसीलिए वह थोड़े ज्यादा उत्सुक हैं और हर संभव मदद लेने के लिए तैयार हैं। मुशफिकुर को मंगलवार को मीरपुर में अभ्यास सत्र के दौरान भारत के कोच राहुल द्रविड़ के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया।
विज्ञापन

द्रविड़ बैटिंग टिप्स देते नजर आए

उम्मीद के मुताबिक बातचीत के दौरान द्रविड़ ज्यादा से ज्यादा बातें करते नजर आए। वह रहीम को कलाई के बेहतर उपयोग के बारे में बताते नजर आए। भारत के मुख्य कोच ने रहीम को यह समझाने की कोशिश की कि स्पिनरों से कैसे निपटा जाए। दोनों के बीच लंबी बातचीत के बाद बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज को आभार व्यक्त करने के लिए द्रविड़ को गले लगाते देखा गया।

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त

भारत फिलहाल दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। पहले टेस्ट में भारत ने 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। 513 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की और 324 रन बनाए, लेकिन हार से खुद को नहीं बचा सके। 

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को जीतना जरूरी

भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालिफाई करने की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे टेस्ट में भी जीत हासिल करने की जरूरत है। टीम इंडिया एकबार फिर अपने कप्तान रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतरेगी। रोहित दूसरे वनडे के दौरान लगी अंगूठे की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। केएल राहुल फिर से भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed