कोच बनने के बाद आया राहुल द्रविड़ का पहला बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद और पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को लंबे इंतजार और हो-हल्ले के बाद अंडर-19 और जूनियर टीम इंडिया का कोच बनाया गया है।
बीसीसीआई की ओर से यह जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल द्रविड़ पहली बार मीडिया के सामने आए, ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में द्रविड़ ने मिले पद हर्ष जताया है।
टीम इंडिया के एवरग्रीन क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह अंडर-19 और टीम ए की जिम्मेदारी मिलने के बाद काफी खुश है। उन्होंने कहा, "वह हमेशा युवा क्रिकेटरों को तैयार करना चाहते हैं और उनके साथ सहज भी महसूस करते है।"
"सीनीयर टीम का कोच बनना लक्ष्य नहीं"
चैनल को दिए इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि वह सीनीयर टीम का कोच बनना अपना लक्ष्य नहीं मानते। बतौर द्रविड़, युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहन करना उनकी पहली पसंद है।
द्रविड़ ने आगे कहा कि उन्होंने बीसीसीआई की नई एडवाइजरी कमेटी से टीम ए और अंडर-19 टीम की बेहतरी के लिए कुछ सुझाव दिए है। उम्मीद है कि कमेटी के सदस्य सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण इस मामले में जल्द ही कुछ निर्णय लेंगे ताकि कुछ और बेहतर किया जा सके।
द्रविड़ ने कहा टीम इंडिया के नेक्स्ट जेनरेशन को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ काम करने की जरुरत है। द्रविड़ ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।