{"_id":"595760354f1c1bdd3a8b4a00","slug":"rahul-dravid-gets-100-per-cent-salary-hike-now-he-will-get-rs-5-crore-per-annum","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगनी हुई राहुल द्रविड़ की सैलरी, कल छोड़ा था दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच का पद ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुगनी हुई राहुल द्रविड़ की सैलरी, कल छोड़ा था दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच का पद
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच पद से इस्तीफा देकर शुक्रवार को टीम इंडिया की अंडर-19 टीम का कोच बने रहने की घोषणा करने वाले राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई ने बड़ा तोहफा दिया है। बीसीसीआई ने उनको दी जाने वाली सैलरी में सौ प्रतिशत का इजाफा करते हुए दुगना कर दिया है। वह अगले दो साल तक अंडर-19 टीम के कोच बने रहेंगे।
पिछले साल उन्हें बोर्ड ने फीस के रूप में 2.62 करोड़ रुपये दिए गए थे। पिछले दो सप्ताह तक बोर्ड में द्रविड़ के मामले पर हुए गहन विचार विमर्श्र के बाद उन्हें कोच के रूप में 5 करोड़ रुपये सालाना फीस देने का फैसला किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए ने कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इन्ट्रेस्ट के मामले में आईपीएल या नेशनल ड्यूटी में से एक का चुनाव करने को कहा था। ऐसे में द्रविड़ ने नेशनल ड्यूटी का चुनाव किया।
बीसीसीआई की सीएसी के सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाह पर राहुल द्रविड का कार्यकाल दो सालों तक बढ़ा दिया गया है। राहुल द्रविड का नाम पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर भी चल रहा था, पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट की जड़ों की ओर लौटने की बात कहते हुए कहा था कि वो भारतीय टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देंगे। राहुल द्रविड़ को पिछले साल 2016 की शुरुआत में ही टीम इंडिया ए और अंडर-19 के कोच बनाया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले बोर्ड कोच और सपोर्ट स्टाफ को दस महीने का कॉन्ट्रेक्ट दिया जाता था। इसके अलावा उन्हें आईपीएल में काम करने की छूट दी जाती थी। लेकिन सीओए ने इस अनुबंध को बढ़ाकर १२ महीने का कर दिया जिससे कि किसी भी तरह के कॉनफ्लिक्ट ऑफ इन्ट्रेस्ट के मुद्दों को दूर रखा जा सके।
बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, राहुल द्रविड़ को उनके अनुशासन और दृढ़निश्चय के लिए जाना जाता है। पिछले दो साल में वह युवा खिलाड़ियों को निखारने में बेहद कामयाब रहे हैं। मैं उन्हें अगले दो साल के लिए कोच नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं देता हूं।