साल 2004 में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने गए राहुल द्रविड़ का खेल भले ही छायावादी रहा हो, उन्हें वह सम्मान न मिल पाया, जिसके वह हकदार थे, लेकिन जब बात मिस्टर क्रिकेट की होगी तो सभी के जेहन में जो नाम तैरेगा वह राहुल द्रविड़ ही होगा। भारतीय क्रिकेट की 'दीवार' और 'मिस्टर भरोसेमंद' कहलाए जाने वाले जैमी का आज 47वां जन्मदिन है। 11 जनवरी 1973 को इंदौर में पैदा हुए इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कई मौकों पर न सिर्फ टीम को संकट से उबारा बल्कि जीत भी दिलाई। मगर क्या आपको पता है कि स्वभाव से बेहद शांत और शर्मिले माने जाने वाले राहुल को हार पसंद नहीं थी, एक बार तो वह इतने गुस्से में थे कि कुर्सी ही उठाकर फेंक दी थी।
दरअसल, द्रविड़ को टीम की हार पसंद नहीं थी। 2006 में इंग्लैंड टीम भारतीय दौरे पर थी। तब टीम इंडिया की कमान राहुल संभाले हुए थे। टेस्ट मैच में मेजबान टीम को हार मिली। उस जीत के साथ ही इंग्लैंड तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करने में कामयाब हुआ था। अंग्रेजों को अपने ही घर में सीरीज न हरा पाने से इससे मिस्टर कूल इतने निराश हुए कि गुस्से में ड्रेसिंग रूम में रखी कुर्सी उठाकर फेंक दी।
3 of 7
पत्नी के साथ राहुल द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
द्रविड़ पर लिखी गई किताब 'राहुल द्रविड़: द टाइमलेस स्टील' में विजेता ने अपने एक कॉलम में लिखा है कि, 'मुझे याद है जब द्रविड़ वह टेस्ट मैच खेलकर वापस होटल लौटे तो उन्होंने मुझे कहा कि मैं आज काफी गुस्से में था, मैंने अपना संयम खो दिया। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने उस रोज मुझसे इस बारे में आगे कुछ नहीं कहा। इस घटना के कुछ माह बाद सहवाग ने भी कबूला था कि, 'मुंबई टेस्ट हारने के बाद राहुल भाई को पहली बार इतने गुस्से में देखा था।
4 of 7
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल
- फोटो : ट्विटर
एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी राहुल अपना आपा खो बैठे थे। दरअसल, 2004 में भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर थी। इस दौरान मैच फिक्सिंग के सवाल पर उन्होंने एक पत्रकार को बाहर निकालने तक की बात कह दी थी। द्रविड़ ने तब कहा था, 'ये बकवास है। इस शख्स को कोई बाहर निकालो। इस तरह की बातें खेल के लिए खराब हैं।' जब लड़की पर भड़के थे राहुल द्रविड़, देखिए अगली स्लाइड...
5 of 7
राहुल द्रविड़
- फोटो : अमर उजाला
शादी का प्रस्ताव देकर द्रविड़ का बना बकरा
इस प्रसंग से पता चलता है कि राहुल द्रविड़ एक जेंटलमैन हैं। दरअसल, 'MTV बकरा' नामक शो में राहुल से मजाक किया गया था। इंटरव्यू खत्म होने के बाद महिला एंकर सभी को बाहर जाने को कहती है और राहुल से बात करने लगी। राहुल द्रविड़ उस वक्त कुथ खा रहे थे। जैसे ही लड़की शादी के लिए प्रपोज करती है तो वो हड़बड़ा जाते हैं। 20 वर्षीय युवती ने राहुल को जैसे ही शादी के लिए प्रपोज किया। भारतीय क्रिकेटर भड़क गए, और जमकर डांट लगाने के बाद लड़की को पढ़ाई करने की सलाह दे डाली थी। फिर जैसे ही उन्हें पता चला कि यह एक मजाक था और कमरे में कैमरे लगाए गए थे तो वो खूब हंसे थे।