फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: विराट कोहली का धमाल, दुनिया के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Sat, 11 Jan 2020 07:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 11 Jan 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
INDvSL Virat Kohli shatters record to become fastest captain who hits 11000 international runs
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विश्व क्रिकेट में इतिहास रच दिया। रन मशीन विराट ने दुनिया के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पुणे के मुकाबले में एक रन बनाते ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए। 

INDvSL Virat Kohli shatters record to become fastest captain who hits 11000 international runs
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट बतौर कप्तान ये कमाल करने वाले दुनिया के छठे और एमएस धोनी के बाद भारत के दूसरे कप्तान बने। विराट से पहले रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग, एमएस धोनी और एलन बॉर्डर ने यह मुकाम हासिल किया है।

INDvSL Virat Kohli shatters record to become fastest captain who hits 11000 international runs
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 324 मैचों में 15,440 रन बनाए थे। वहीं स्मिथ (286 मैचों में 14,878), फ्लेमिंग (303 मैचों में 11,561), धोनी (332 मैचों में 11,207) और एलन बॉर्डर ने (271 मैचों में 11,062) रन टीम का नेतृत्व करते हुए बनाए हैं। जबकि विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की 196वीं पारी में अपने 11 हजार रन पूरे किए। इन पारियों में उन्होंने कप्तान के तौर पर कुल 41 शतक लगाए हैं। विराट से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग के नाम था। उन्होंने 253 पारियों में यह कमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSL Virat Kohli shatters record to become fastest captain who hits 11000 international runs
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली ने इससे पहले कप्तान के तौर पर इंदौर में खेले गए दूसरे मुकाबले में टी 20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे किए थे। विराट फटाफट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। वहीं, टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed