{"_id":"69be8c9b2e7525bc2b0be95e","slug":"r-ashwin-tells-shah-rukh-khan-kkr-to-deduct-from-cameron-green-ipl-2026-salary-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन से नाराज अश्विन, केकेआर को दी सैलरी काटने की सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन से नाराज अश्विन, केकेआर को दी सैलरी काटने की सलाह
Sat, 21 Mar 2026 05:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:48 PM IST
सार
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि अगर कैमरन ग्रीन आईपीएल में पूरे चार ओवर गेंदबाजी नहीं करते, तो केकेआर को उनके कॉन्ट्रैक्ट से पैसे काटने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इतने महंगे खिलाड़ी से पूरी भूमिका निभाने की उम्मीद होती है, वरना फ्रेंचाइजी को नुकसान होता है।
विज्ञापन
कैमरन ग्रीन-अश्विन
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल में अपनी पूरी भूमिका नहीं निभाता, तो फ्रेंचाइजी को उसके कॉन्ट्रैक्ट से पैसे काटने का अधिकार होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: केकेआर के लिए नहीं कम हो रही मुश्किलें, हर्षित के बाद आकाश दीप भी आईपीएल के पूरे सीजन से हुए बाहर

25.20 करोड़ की कीमत पर केकेआर ने ग्रीन को खरीदा
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेल रहे ग्रीन पर इस सीजन सबकी नजरें रहेंगी। ग्रीन को मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। हालांकि, हाल के समय में उनके फॉर्म और गेंदबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अश्विन ने केकेआर को दी सैलरी काटने की सलाह
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'एश की बात' पर कहा कि केकेआर और टीम के सह-मालिक शाहरुख खान को निराशा होगी अगर ग्रीन हर मैच में पूरे चार ओवर गेंदबाजी नहीं करते। अश्विन ने सवाल उठाया, 'क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्रीन को हर मैच में चार ओवर फेंकने की अनुमति देगा? अगर नहीं, तो फ्रेंचाइजी को नुकसान होगा।'
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई खिलाड़ी सिर्फ एक या दो ओवर ही गेंदबाजी करता है, तो टीम को उसके कॉन्ट्रैक्ट से रकम काटने का अधिकार मिलना चाहिए। अश्विन के अनुसार, 'जब टीम ने 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, तो उम्मीद भी पूरी होनी चाहिए। अगर खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करता, तो पैसे काटना जायज है।' केकेआर को इस सीजन अपने गेंदबाजी आक्रमण में कुछ चोटों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में ग्रीन की गेंदबाजी टीम के लिए बेहद अहम हो सकती है।

केकेआर के लिए नहीं कम हो रही मुश्किलें
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए और अब एक अन्य तेज गेंदबाज आकाश दीप भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आकाश दीप चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। खिलाड़ियों की चोट का सबसे ज्यादा प्रभाव केकेआर पर ही पड़ा है।

मुंबई के खिलाफ शुरू करेगी अभियान
आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है, लेकिन केकेआर पर दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर्षित और आकाश दीप जहां पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, तो वहीं, श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिला है। यह तय है कि वह भी शुरुआती कुछ मैचों में केकेआर के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। आईपीएल में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।