फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Quinton De kock and Heinrich klaasen records in SA vs BAN Match in ODI WC 2023

ODI WC 2023: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, क्विंटन डिकॉक और क्लासेन ने किया कमाल

Tue, 24 Oct 2023 07:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 24 Oct 2023 07:02 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 382 रन का स्कोर बनाया और रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा निजी स्कोर भी बनाया।

विज्ञापन
Quinton De kock and Heinrich klaasen records in SA vs BAN Match in ODI WC 2023
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज शानदार लय में चल रहे हैं। यह टीम वनडे में लगातार सात मुकाबलों में 300 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने इसी टूर्नामेंट में वनडे विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। अपने पांचवें मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की और बांग्लादेश के खिलाफ 382 रन बनाए। इस मैच में भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। 
विज्ञापन


विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक
दक्षिण अफ्रीका क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में 140 गेंद में 174 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर हैं। इस मामले में कुमार संगकारा चार शतक के साथ सबसे आगे हैं। डिकॉक तीन शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दो शतक लगाने वाले एबी डिविलियर्स और जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर दूसरे स्थान पर हैं। डिकॉक के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत में जब भी 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है, उसे शतक में बदलने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

Quinton De kock and Heinrich klaasen records in SA vs BAN Match in ODI WC 2023
क्विंटन डिकॉक - फोटो : सोशल मीडिया
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में भारत के रोहित शर्मा सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। वहीं, 2015 में कुमार संगकारा ने चार शतक लगाए थे। मार्क वॉ, सौरव गांगुली, मैथ्यू हेडन, डेविड वॉर्नर और क्विंटन डिकॉक एक विश्व कप में तीन शतक लगा चुके हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी डिकॉक दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। विश्व कप में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ एबी डिविलियर्स (चार शतक) ने लगाए हैं। डिकॉक ने तीन, हर्षल गिब्स ने दो, हाशिम अमला दो और फाफ डु प्लेसिस ने भी दो विश्व कप शतक लगाए हैं। 

इस विश्व कप में 11-40 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में 11 से 40 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की है। इसका श्रेय हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम को जाता है। अपने पहले मैच में अफ्रीकी टीम ने 11-40 ओवर में दो विकेट खोकर 243 रन बना दिए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट खोकर 179 रन और नीदरलैंड के खिलाफ सात विकेट खोकर 143 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट खोकर 197 रन। बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट खोकर 194 रन बनाए। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका ने पांच मुकाबलों में 11-40 ओवरों में 6.37 के रन रेट से 956 रन बनाए। इसमें 84 चौके और 23 छक्के शामिल हैं।
 
इस विश्व कप में 11-40 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर
विरोधी मैदान स्कोर रन चौके छक्के रन रेट
श्रीलंका दिल्ली 243/2 243 84 23 8.1
ऑस्ट्रेलिया लखनऊ 179/3 179 84 23 5.97
नीदरलैंड्स धरमशाला 143/7 143 84 23 4.77
इंग्लैंड मुंबई 197/4 197 84 23 6.57
बांग्लादेश मुंबई 194/1 194 84 23 6.46
कुल   956 956 84 23 6.37

Quinton De kock and Heinrich klaasen records in SA vs BAN Match in ODI WC 2023
हेनरिच क्लासेन - फोटो : सोशल मीडिया
डिकॉक ने 174 रन के साथ इस विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरा बड़ा स्कोर भी था। इस मामले में गैरी कर्स्टन नाबाद 188 रन के साथ शीर्ष पर हैं। एबी डिविलियर्स नाबाद 162 रन के साथ तीसरे नंबर पर और एंड्रयू हडसन 161 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं। डिकॉक इस विश्व कप में तीन शतक लगा चुके हैं।  

दक्षिण अफ्रीका ने वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार सातवें मैच में 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली। इंग्लैंड ने 2019 और ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में ऐसा किया था। क्लासेन ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस विश्व कप का पांचवां सबसे तेज अर्धशतक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed