फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india's 3 victory in Quadrangular Under-19 Series

भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

Sat, 28 Sep 2013 01:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Sep 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
india's 3 victory in Quadrangular Under-19 Series

चार देशों की वनडे सीरीज में भारत ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। लगातार तीसरे मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया।

विज्ञापन


विशाखापत्तनम में खेले गए चार देशों की अंडर-19 क्रिकेट टीमों की टूर्नामेंट के अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धारदार आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 321 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में ऑस्ट्रेलिया 30 ओवर में तीन विकेट पर 156 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था कि तभी बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण इसके बाद खेल फिर शुरू नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में अंपायरों ने डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर भारत को 18 रनों से विजेता घोषित कर दिया।

टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया से पहले अपने दोनों मैच जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका से जीते थे।

श्रेयस ने लगाया शतक
भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने बेजोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने महज 67 गेंदों में 109 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। श्रेयस ने अपने इस शतक में 10 चौके के अलावा छह छक्के भी जमाए।

श्रेयस के अलावा रिकी बुई ने 66 और अखिल हरवाडकर ने 56 रन बनाए। पिछले मैच में नाबाद 94 रनों की पारी खेलने वाले रिकी ने आज भी अर्धशतक लगाया।

हालांकि पिछले ही मैच में आतिशी शतक लगाने वाले हरफनमौला क्रिकेटर सरफराज खान को इस बार ज्यादा मौका नहीं मिला और वह नौ रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed