फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   put my neck on line says australian coach arthur

मैंने ओखली में अपना सिर दे दिया: मिकी आर्थर

Tue, 19 Mar 2013 07:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 19 Mar 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
put my neck on line says australian coach arthur

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने स्वीकार किया कि उन्होंने उप-कप्तान शेन वाटसन समेत चार खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर करने का फैसला लेकर अपना सिर ओखली में दे दिया है।

विज्ञापन


वाटसन, पेसर जेम्स पैटिनसन, मिचेल जानसन और बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को तीसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, जो कोच मिकी आर्थर के कहे अनुरूप प्रेजेंटेशन नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन


आर्थर का मानना है कि यह फैसला लेना जरूरी था क्योंकि टीम अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ‘मैं चुप बैठकर तमाशा देखने वालों में नहीं हूं। मैं यदि ऐसा करूंगा तो अपने काम को अंजाम नहीं दे सकूंगा। मुझे इस टीम से जुड़ी हर जिम्मेदारी निभानी है। हमें समझना होगा कि हम अभी कहां हैं। यह काफी युवा टीम है और इसे सही दिशा दिखाना जरूरी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यदि आपके पास सीनियर खिलाड़ी हैं तो यह काम आसान हो जाता है। यदि आपके पास युवा टीम है तो आपको खिलाड़ियों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराना होगा। मैं कहूंगा कि मैंने ओखली में सिर दे दिया है लेकिन मैंने ऐसा इसलिये किया क्योंकि इस टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से मैं बहुत जुड़ा हुआ हूं। मैं चाहता हूं कि यह टीम दुनिया की नंबर वन टीम बने।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed