फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर दोषी करार, पंजाब सरकार ने छिनी डीएसपी की नौकरी

Tue, 10 Jul 2018 05:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police withdraws Harmanpreet DSP rank over fake degree

भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से डिप्टी एसपी रैंक छीनने की तैयारी कर ली गई है। सूत्रों की माने तो पंजाब सरकार ने फर्जी डिग्री केस में यह बड़ा फैसला लिया है। खेल के मैदान पर अपने शानदार खेल से विरोधियों को पानी पिलाने वाली इस बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का मान बढ़ाने के लिए रेलवे ने नौकरी दी और उसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी भी बनाया गया था। 

Punjab Police withdraws Harmanpreet DSP rank over fake degree

पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से एक मार्च को पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया था। अब पंजाब पुलिस ने हरमनप्रीत को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनकी शिक्षा मात्र 12वीं तक है, ऐसे में सिर्फ कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल सकती है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय में तैनात अधिकारी की माने तो मौजूदा शैक्षिक योग्यता के हिसाब से हरमनप्रीत कौर को डीएसपी की रैंक नहीं दी जा सकती।

Punjab Police withdraws Harmanpreet DSP rank over fake degree

हरमनप्रीत कौर की प्रतिक्रिया

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जब इस मामले में महिला कप्तान से बात की और पूछा कि क्या  सरकार ने आपको कॉन्स्टेबल का पद ऑफर किया है तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हरमनप्रीत का कहना था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं और वह आराम करना चाहती हैं।

हरमनप्रीत कौर के मैनेजर की माने तो उन्हें पंजाब पुलिस की ओर से अब तक ऐसी कोई भी अधिकारिक चिट्ठी प्राप्त नहीं हुई है, जिसमें नौकरी की बर्खास्तगी का जिक्र हो। यह वही डिग्री है जिसे जमाकर हरमनप्रीत ने रेलवे की नौकरी पाई थी, ऐसे में इसके फर्जी होने का सवाल ही नहीं उठता।

 


विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Police withdraws Harmanpreet DSP rank over fake degree

आखिर क्या है पूरा मामला?

हरमनप्रीत कौर पर आरोप था कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के नाम की फर्जी ग्रेजुएशन डिग्री प्रस्तुत की। मामले में पंजाब पुलिस ने यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग से गोपनीय जांच कराई थी। विजिलेंस विभाग ने मार्कशीट का कोई रिकॉर्ड नहीं होने की बात कही है।

विज्ञापन
Punjab Police withdraws Harmanpreet DSP rank over fake degree
- फोटो : BCCI
किस तरह फंसी हरमनप्रीत

इस जांच के दौरान सामने आया कि हरमनप्रीत कौर की ग्रेजुएशन की डिग्री का चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ में रिकॉर्ड नही है। अब अंतिम जांच रिपोर्ट में डिग्री के फर्जी होने की पुष्टि पर हरमनप्रीत कौर के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जा सकता है। वहीं पंजाब पुलिस नौकरी के लिए वेस्टर्न रेलवे में जमा कराए हरमनप्रीत के शैक्षणिक दस्तावेज की जांच भी कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed