फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Shreyas Iyer added milestone to his growing leadership

PBKS vs RCB: धोनी-रोहित और कोहली के नक्शेकदम पर श्रेयस अय्यर, आईपीएल में कप्तान के तौर पर हासिल की ये उपलब्धि

Sun, 17 May 2026 05:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 May 2026 05:03 PM IST
सार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में एक खास शतक लगाया। श्रेयस इस टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर 100 मैच खेल चुके हैं और वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने आईपीएल में कप्तान के तौर पर इतने मैच खेले हैं।

विज्ञापन
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Shreyas Iyer added milestone to his growing leadership
पंजाब बनाम आरसीबी - फोटो : IPL

विस्तार

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मैच के दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है। अय्यर रविवार को एचपीसीए स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ जब मुकाबले में उतरे, तो कप्तान के तौर पर यह उनका कप्तान के तौर पर 100वां आईपीएल मैच था। अय्यर इस मुकाम को हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन


तीन टीमों की संभाल चुके हैं कमान
  • 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर ने आईपीएल इतिहास में अब तक दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की कमान संभाली है। 
  • इस दौरान अय्यर ने 54 मुकाबलों में जीत दर्ज की और 40 में हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई पर समाप्त हुए, जबकि तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। 
  • अय्यर ने सबसे पहले 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी और 41 मुकाबलों में फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए उसे 2020 में उसके पहले आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया था। 
  • विज्ञापन
  • इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स में चले गए, जहां 2022 से 2024 के बीच 29 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की और 2024 में आईपीएल का खिताब जीतकर फ्रेंचाइजी का लंबे समय से चला आ रहा ट्रॉफी का इंतजार खत्म किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

तीन टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले एकमात्र कप्तान
पंजाब किंग्स के साथ उनके नए सफर में भी टीम आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंची। इसके साथ ही अय्यर आईपीएल के इतिहास में ऐसे अकेले कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाया है। बतौर कप्तान सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 235 मुकाबलों में 136 जीत दर्ज की है। इस दौरान 97 मैच में हार का सामना करना पड़ा। माही ने अपने करियर में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके अलावा, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कमान संभाली।


इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को कप्तान के तौर पर पांच खिताब जिताए हैं। रोहित ने इस टीम के लिए 158 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें 87 जीते और 67 हारे। तीसरे पायदान पर मौजूद विराट कोहली ने 143 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाली, जिसमें 66 जीते और 70 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गौतम गंभीर 129 मुकाबलों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 71 मुकाबलों में जीत दर्ज की और 57 में हार का सामना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed