फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab Kings full schedule squad match timings and venues in ipl 2021

Punjab Kings schedule: कब, कहां और किससे भिड़ेगा पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल को होगा पहला मैच

Mon, 08 Mar 2021 09:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Mar 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kings full schedule squad match timings and venues in ipl 2021
पंजाब किंग्स - फोटो : ट्विटर @punjabKings

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र का आगाज नौ अप्रैल से होगा। गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगे। बीसीसीआई ने रविवार की दोपहर को टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया। पंजाब किंग्स अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 अप्रैल को मुंबई में खेलेगी।

विज्ञापन


पिछले सीजन पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को ऑरेंज कैप मिली थी। बावजूद इसके टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। कई नजदीकी मैच गंवाना इस टीम को भारी पड़ा था। टीम ने अपने पुराने नाम किंग्स इलेवन पंजाब को बदल दिया। नए तेवर और कलेवर के साथ पंजाब किंग्स बनी टीम की किस्मत बदलेगी या नहीं, देखना होगा। नीलामी में बड़े नाम स्क्वॉड से जुड़े हैं। पहले खिताब की तलाश अबतक जारी है।

विज्ञापन

Punjab Kings full schedule squad match timings and venues in ipl 2021
kings eleven punjab
दिन समय जगह टीम
12 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई राजस्थान रायल्स बनाम पंजाब किंग्स
16 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
18 अप्रैल शाम 7:30 बजे मुंबई दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
21 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे चेन्नई पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
23 अप्रैल शाम 7:30 बजे चेन्नई पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
26 अप्रैल शाम 7:30 बजे अहमदाबाद पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
30 अप्रैल शाम 7:30 बजे अहमदाबाद पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दो मई शाम 7:30 बजे अहमदाबाद पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
छह मई शाम 7:30 बजे अहमदाबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स
नौ मई दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
13 मई दोपहर 3:30 बजे बेंगलुरु मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
15 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
16 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
19 मई शाम 7:30 बजे बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

30 मई को होगा फाइनल

25 मई से अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर के मुकाबले शुरू होंगे, जो 26 मई को दूसरा और 28 मई आखिरी क्वालीफायर होगा। 30 मई को फाइनल होगा। ये सभी मुकाबले शाम को 7:30 से खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed