{"_id":"642dc528e8cc922d5c0086e6","slug":"punjab-kings-beat-rajasthan-royals-by-five-runs-captain-shikhar-dhawan-and-prabhsimran-singh-scores-fifty-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs PBKS: पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया, लगातार दूसरी जीत हासिल की, कप्तान धवन ने बनाए 86* रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs PBKS: पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया, लगातार दूसरी जीत हासिल की, कप्तान धवन ने बनाए 86* रन
Thu, 06 Apr 2023 12:29 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरसापारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरसापारा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:29 AM IST
सार
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान को पहली हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 के आठवें मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हरा दिया। यह पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान की टीम को पहले मैच में जीत के बाद दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में गुजरात टाइटंस के बाद चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन शिखर धवन ने बनाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 60 रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 42 रन कप्तान संजू सैमसन ने बनाए। वहीं, शिमरोन हेटमायर ने 36 और ध्रुव जूरेल ने 32 रन की पारी खेली।

That's that from Match 8. @PunjabKingsIPL win their second game on the trot as they beat #RR by 5 runs.
विज्ञापन विज्ञापन
Scorecard - https://t.co/Cmk3rElYKu #TATAIPL #RRvPBKS #IPL2023 pic.twitter.com/R9j1jFpt5C— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2023
धवन-प्रभसिमरन ने दिलाई तूफानी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को कप्तान शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 34 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन धवन क्रीज पर जमे रहे। इस बीच धवन के शॉट से भानुका राजपक्षे चोटिल होकर वापस लौट गए। उन्होंने एक गेंद में एक रन बनाया। इसके बाद धवन और जीतेश शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जीतेश ने 16 गेंद में 27 रन बनाए।
अंत में शाहरुख खान ने 10 गेंद में 11 रन की पारी खेली, लेकिन शिखर धवन ने 56 गेंद में नाबाद 86 रन की पारी खेल पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 197 रन पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। राजस्थान के लिए जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए। वहीं, अश्विन और चहल को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, केएम आसिफ ने 13.50 और युजवेन्द्र चहल ने 12.50 के इकोनॉमी रेट से रन खर्चे। इसी वजह से पंजाब की टीम 200 रन के करीब लक्ष्य बनाने में सफल रही।

राजस्थान की खराब शुरुआत
198 रन के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए राजस्थान को पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन जोस बटलर को फील्डिंग के दौरान अंगुली में चोट लगी थी और वह पारी की शुरुआत करने के लिए नहीं आए। यशस्वी जायसवाल के साथ रविचंद्रन अश्विन ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, यह ओपनिंग जोड़ी फेल रही। जायसवाल आठ गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अश्विन चार गेंद में अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। बटलर भी 11 गेंद में 19 रन बनाकर चलते बने।
कप्तान संजू सैमसन ने देवदत्त पडीक्कल के साथ अच्छी साझेदारी की और टीम को संभाला, लेकिन पडीक्कल की धीमी बल्लेबाजी के चलते उन पर दबाव बन गया। रन गति बढ़ाने के प्रयास में वह खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। सैमसन ने 25 गेंद में 42 रन बनाए। इसके बाद पडीक्कल भी 26 गेंद में 21 और रियान पराग 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।

जूरेल-हेटमायर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ध्रुव जूरेल और शिमरोन हेटमायर ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर राजस्थान की टीम को मैच में वापस ला दिया। हालांकि, आखिरी ओवर में ये दोनों 16 रन नहीं बना सके। हेटमायर 18 गेंद में 36 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, जूरेल 15 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए नाथन एलिस ने चार विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले। हालांकि, सैम करन ने आखिरी ओवर में 16 रन बचाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।