फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punjab kings beat kolkata knight riders by seven runs through DLS method

KKR vs PBKS: पंजाब ने कोलकाता को डकवर्थ लुईस नियम से सात रन से हराया, अर्शदीप-भानुका चमके

Sat, 01 Apr 2023 08:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 08:50 PM IST
सार

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हार गई। 
 

विज्ञापन
Punjab kings beat kolkata knight riders by seven runs through DLS method
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। पंजाब की टीम ने यह मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हार गई। 
विज्ञापन


पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 50 रन की पारी भानुका राजपक्षे ने खेली। वहीं, कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 35 रन आंद्रे रसेल ने बनाए। 

पंजाब की तेज शुरुआत
पंजाब की टीम अपने घरेलू मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई थी। शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की। प्रभसिमनर ने 12 गेंद में 23 रन बनाकर अपनी टीम को आक्रामक शुरुआत दी। उनके आउट होने के बाद शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। राजपक्षे 32 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, पंजाब की रन गति पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जीतेश शर्मा ने 11 गेंद में 21, सिकंदर रजा ने 13 गेंद में 16 और सैम करन ने 17 गेंद में नाबाद 26 रन की पारी खेली अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। 

कप्तान शिखर धवन भी 29 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन शाहरुख खान ने अंत में सात गेंद में नाबाद 11 रन बनाकर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 191 रन तक पहुंचा दिया। एक समय पर लग रहा था कि पंजाब की टीम आसानी से 200 रन का आंकड़ा पार करेगी, लेकिन राजपक्षे का विकेट गिरने के बाद इस टीम की रन गति कम हुई और 200 का स्कोर यह टीम नहीं बना पाई। 



कोलकाता के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए, लेकिन चार ओवर में 54 रन लुटा दिए। वहीं, उमेश यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एख विकेट लिया। हालांकि, टीम के तीन गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा का रहा। सिर्फ उमेश ने 6.80 और वरुण चक्रवर्ती ने 6.50 के इकोनॉमी रेट से रन दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब रोशनी के कारण रुका मैच
कोलकाता की पारी शुरू होने से पहले मैदान में लगे पोल में बिजली की आपूर्ती बाधित हो गई। इस वजह से लगभग आधे घंटे तक मैच रुका रहा। जब कोलकाता की पारी शुरू हुई तो पंजाब ने ऋषि धवन को इंपैक्ट प्लेयर के रूम में मैदान में उतारा। वहीं, विकेट गिरने के बाद कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को अपना इंपैक्ट प्लेयर चुना। 

खराब शुरुआत से उबर नहीं पाई कोलकाता
192 रन का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। मनदीप सिंह चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनुकूल रॉय भी पांच गेंद में चार रन बनाकर चलते बने। अर्शदीप ने एक ही ओवर में दोनों को आउट कर कोलकाता को बैकफुट में ढकेल दिया। इसके बाद कोलकाता की टीम ने वरुण चक्रवर्ती की जगह वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया। 



वेंकेटेश चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, उनके आने के बाद ही गुरबाज 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान राणा ने वेंकटेश के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। इसके बाद नीतीश राणा भी 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह भी चार रन बनाकर चलते बने और कोलकाता की टीम मुश्किल में आ गई। हालांकि, आद्रे रसेल ने 19 गेंद में 35 रन बनाकर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। उन्होंने छठे विकेट के लिए वेंकटेश के साथ 50 रन जोड़े।
विज्ञापन

कोलकाता की पारी के 15वें ओवर में रसेल आउट हुए और अगले ओवर में वेंकटेश भी 28 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता की टीम मुश्किल में थी, लेकिन शार्दुल ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वहीं, नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए नरेन ने दो गेंद में सात रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 16 ओवर में 146 रन कर दिया। 

अब कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन चाहिए थे, जबकि उसके तीन विकेट बचे थे। शार्दुल और नरेन की जोड़ी कोलकाता को जीत दिला सकती थी, लेकिन तभी बारिश तेज हो गई। इस समय कोलकाता की टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से पीछे थी। मैच में आगे कोई खेल नहीं हो सका और पंजाब ने सात रन से मुकाबला अपने नाम किया। 



पंजाब के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। सैम करन, नाथन एलिस, सिकंदर रजा और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed