{"_id":"c54f2b64-af45-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"pune-warriors-will-play-without-samuels","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमुअल्स के बिना ही खेलेगी अब पुणे वारियर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैमुअल्स के बिना ही खेलेगी अब पुणे वारियर्स
नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Apr 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे वारियर्स के कैरेबियाई बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स ग्रोइन चोट से नहीं उबर पाने के कारण जमैका लौट गए हैं। सैमुअल्स के अब आईपीएल-6 के शेष मैचों में अपनी टीम पुणे की तरफ से खेलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि सैमुअल्स टीम के साथ बने हुए थे लेकिन उनकी ग्रोइन चोट में सुधार नहीं आया। सैमुअल्स ने टीम प्रबंधन से उन्हें रिलीज करने का आग्रह किया ताकि वह स्वदेश में अपनी मां के पास अस्पताल में रह सकें। सैमुअल्स की मां के घुटने में फ्रैक्चर आ गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
वारियर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘ग्रोइन चोट को ठीक होने में समय लग रहा था लेकिन जब उन्हें अपनी मां के घुटने की चोट की खबर लगी तो वह बेचैन हो उठे और उन्होंने स्वदेश लौटने की अनुमति मांगी।’
विज्ञापन
पुणे वारियर्स ने सैमुअल्स के विकल्प की मांग नहीं की है और यदि सैमुअल्स ठीक हो जाते हैं तो वह टीम में लौट सकते हैं।