{"_id":"52f607f8-b25c-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"pune-warriors-were-like-rabbits-fire-the-entire-team-says-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खरगोश' की तरह हैं पुणे के वारियर्स, जल्दी घबरा जाते हैं...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'खरगोश' की तरह हैं पुणे के वारियर्स, जल्दी घबरा जाते हैं...
पुणे/एजेंसी
Updated Wed, 01 May 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 में अब तक फिसड्डी साबित होने वाली पुणे वारियर्स टीम के अलोचकों की फेहरिस्त बढ़ गई है।
विज्ञापन
अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स से 37 रनों से हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है।
इंजीनियर ने कहा है कि इस टीम और इसके संपूर्ण प्रबंधन को इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए ही बर्खास्त कर देना चाहिए।
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इंजीनियर ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि पुणे में अपने घरेलू मैदान पर अपने समर्थकों के सामने भी अच्छा प्रदर्शन करने का जज्बा नहीं है।
यह एक फिसड्डी और बेहद कमजोर टीम है जो मैदान पर संघर्ष तक नहीं कर रही है।
आईपीएल-6 में पुणे वारियर्स ने अपने 10 मैचों में से मात्र दो ही जीते हैं और वह अंकतालिका में सबसे नीचे है।
यही नहीं इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस ने कहा कि पुणे के खिलाड़ी 'खरगोश' की तरह हैं। उनके सामने जैसे ही रोशनी आ जाती है वह घबरा जाते हैं और उन्हें पता नहीं चलता कि कहां जाना है।
विज्ञापन
जोंस ने कहा कि पुणे की पूरी टीम बेकार है और उनके कोच, मैनेजर और सभी खिलाड़ियों को बाहर कर देना चाहिए।
जोंस और इंजीनियर ने माना कि पुणे की गेंदबाजी बेहद खराब है जो उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। बल्लेबाजों की ही तरह गेंदबाजी में भी व्यापक बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
