{"_id":"f62e5e26-245d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pune-release-smith-and-clarke","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे ने स्मिथ, क्लार्क को किया बाहर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे ने स्मिथ, क्लार्क को किया बाहर
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 02 Nov 2012 01:24 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ को आईपीएल में खेलने के लिए एक बार फिर से नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा क्योंकि पुणे वारियर्स ने इन्हें बरकरार नहीं रखने का फैसला किया है। पुणे की टीम ने इसके अलावा न्यूजीलैंड के आलराउंडर जेसी राइडर को भी रिलीज कर दिया है और केवल छह विदेशी खिलाड़ियों को ही बरकरार रखा है।
विज्ञापन
आईपीएल कमेटी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी मीडिया रिलीज से यह बात भी साफ हो गई है कि मुंबई इंडियंस ने हरभजन सिंह को और चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को बरकरार रखा है। इन दोनों खिलाड़ियों पर पिछले कुछ समय से अटकलें लग रही थीं कि फ्रेंचाइजी इन्हें टीम में बरकरार रखने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद फ्रेंचाइजी के नए मालिक सन टीवी ने ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन को रिलीज कर दिया है। क्रिस्टियन को डेक्कन चार्जर्स ने 2011 में नौ हजार डॉलर में खरीदा था। आईपीएल टीमों में राजस्थान रॉयल्स ने सबसे कम 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जबकि मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 27 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है। इसके अलावा मौजूदा चैंपियन कोलकाता ने 22, पंजाब ने 19 और दिल्ली ने 18 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। दिल्ली ने अपने सभी सातों विदेशी खिलाड़ियों को बरकरार रखा है लेकिन राजस्थान के रोबिन बिष्ट को उसने बाहर कर दिया है।
विज्ञापन