फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pune one day australia won toss decided to batting against team india

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

Mon, 14 Oct 2013 01:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Oct 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
pune one day australia won toss decided to batting against team india

सात वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 72 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी टीम इंडिया 49.4 ओवर में 232 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे अधिक 61 रन बनाए। (देखें-पुणे में हुए वनडे मैच की तस्वीरें)

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। महेंद्र सिंह धोनी (19) और रवींद्र जडेजा (11) सस्ते में आउट हो गए।

पिछले टी-20 मैच के हीरो युवराज सिंह कुछ खास नहीं कर सके और महज 7 रन बनाकर जॉनसन का शिकार बने।
विज्ञापन


सुरेश रैना ने 45 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। शिखर धवन (7) ने भी निराश किया। हालांकि रोहित शर्मा ने जरूर 42 रनों की पारी खेली।

शिखर धवन आज बिल्कुल लय में नहीं दिखे। उन्होंने 17 गेंदों का सामना किया और महज 7 रन बनाए।

इस क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज बैली ने 85 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जे मैक्सवेल ने 23 गेंदों पर 31 रनों की तेज पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। जडेजा को ह्यूज को 47 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद शेन वाट्सन (2) भी कुछ खास नहीं कर सके और युवराज सिंह का शिकार बने।

ऐरोन फिंच (72) ने फिर शानदार बल्लेबाजी की। फिंच ने इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं वोग्स 7 रन बनाकर रनआउट हो गए।

टीम इंडिया की ओर से युवराज सिंह और आर अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। विनय कुमार, रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा के खाते में एक-एक विकेट गए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीमः रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमा, विनय कुमार, इशांत शर्मा।

ऑस्ट्रेलियाई टीमः
शेन वाट्सन, फिलिप ह्यूज, जॉर्ज बैली, एरोन फिंच, एसी वोग्स, जे मैक्सवेल, ब्रैड हैडिन, जेपी फॉकनर, मिशेल जॉनसन, सीजे माइके, एक्सजे डोहार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed