फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pujara slips in test ranking

टेस्ट रैंकिंग में लगा पुजारा को झटका

Mon, 09 Sep 2013 01:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Sep 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
pujara slips in test ranking

लंबे समय से टेस्ट मैच नहीं खेलने का नुकसान भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को हुआ है और वह आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में सातवें स्थान पर फिसल गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल वह एकमात्र भारतीय हैं। जबकि गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अपना आठवां स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजों में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 11 विकेट लेकर शनिवार को आसान जीत दिलाने वाले सईद अजमल एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

इस सूची में भी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपना वर्चस्व कायम रखा है और तेज गेंदबाज डेल स्टेन पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका के ही वर्नोन फिलैंडर हैं।


अश्विन के अलावा शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में शामिल लेफ्ट ऑर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अश्विन हरफनमौला क्रिकेटरों की सूची में शीर्ष तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed