फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pujara gets hit on the knee as team india regroup for training

टीम इंडिया को झटका, पुजारा हुए चोटिल

Wed, 13 Mar 2013 03:35 PM IST
मोहाली/एजेंसी
मोहाली/एजेंसी Updated Wed, 13 Mar 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
pujara gets hit on the knee as team india regroup for training

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 मार्च से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले ही टीम इंडिया को एक झटका लगा है। बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पीसीए स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन


नेट पर प्रैक्टिस के दौरान हैदराबाद टेस्ट मैच में जीत के शिल्पकार रहे पुजारा के बाएं घूटने पर चोट लग गई, उस समय एक स्थानीय गेंदबाज उन्हें गेंद फेंक रहा था। चोट के कारण पुजारा को बीच में ही नेट प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद पुजारा के बाएं घुटने में पट्टी बंधी हुई थी। उसके बाद वह प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कुछ देर चलने की कोशिश की लेकिन बाद में वह बेंच पर ही लेट गए। प्रैक्टिस सेशन खत्म होने के बाद पुजारा अपने सामान के साथ पवेलियन लौटे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अब तक उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग की गैरमौजूदगी में इस टेस्ट में खब्बू शिखर धवन के खेलने की संभावनाएं प्रबल हैं। धोनी का नेट के दौरान धवन पर खास ध्यान देना यह संकेत हो सकता है कि यह बल्लेबाज मोहाली में अपने टेस्ट कैरियर का आगाज कर सकता है। धोनी ने पहले उनकी बल्लेबाजी देखी। उसके बाद उनसे लंबी बात की।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी नेट पर जमकर हाथ आजमाए। उन्होंने इस दौरान तीन बल्लों का प्रयोग किया। जिनमें दो बिलकुल नए थे। इन्हीं पर वह प्रयोग करते दिखे। उन्होंने स्पिन व तेज गेंदबाजों दोनों पर हाथ आजमाए। इसके बाद उन्होंने धोनी से भी काफी देर तक बात की।


नेट खत्म होने के बाद सचिन देर तक पिच का जायजा लेते नजर आए। जब उन्होंने इसका मुयाअना कर लिया फिर उन्होंने इसके बारे में क्यूरेटर दलजीत सिंह से भी पूछताछ की। वैसे इस मैदान पर पिछली बार शानदार प्रदर्शन करने वाले शेन वाटसन और मिचेल जानसन दोनों ही तीसरे टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed