फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2025: 'Daryl Mitchell will never go Pakistan, Tom Curran crying', Rishad Hossain reveals story IND vs PAK

PSL 2025: 'मिचेल कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे, टॉम करन रो रहे थे', विदेशी खिलाड़ियों के डर का रिशाद ने किया खुलास

Sun, 11 May 2025 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 May 2025 03:44 PM IST
सार

रिशाद ने कहा कि जब संघर्ष की शुरुआत हुई थी तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने उन्हें बताया कि वह कभी भी पाकिस्तान नहीं लौटेंगे, खासकर इन स्थितियों में, क्योंकि पीएसएल के दौरान सारे विदेशी खिलाड़ी डरे हुए थे।

विज्ञापन
PSL 2025: 'Daryl Mitchell will never go Pakistan, Tom Curran crying', Rishad Hossain reveals story IND vs PAK
पीएसएल - फोटो : ANI
loader

विस्तार

बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान खिलाड़ियों के बीच डर के माहौल का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पीएसएल स्थगित होने के बाद उन्हें और अन्य विदेशी खिलाड़ियों को दुबई पहुंचकर राहत मिली है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पीएसएल को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की थी। हालांकि, अब संघर्ष विराम लागू हो चुका है। दोनों देशों के बीच तनाव के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी आईपीएल को एक हफ्ते के लिए टाल दिया था। 
विज्ञापन

'मिचेल ने कहा कभी पाकिस्तान नहीं लौटेंगे'
रिशाद ने कहा कि जब संघर्ष की शुरुआत हुई थी तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने उन्हें बताया कि वह कभी भी पाकिस्तान नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सारे विदेशी खिलाड़ी डरे हुए थे। रिशाद ने क्रिकबज से कहा, 'सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुशल परेरा, डेविड वीज, टॉम करन जैसे विदेशी खिलाड़ी लीग में खेल रहे थे। वे सभी बहुत डरे हुए थे... दुबई में उतरते हुए मिचेल ने मुझे बताया कि वह फिर कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। खासकर इस तरह के परिदृश्य में। कुल मिलाकर वे सभी भयभीत थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

PSL 2025: 'Daryl Mitchell will never go Pakistan, Tom Curran crying', Rishad Hossain reveals story IND vs PAK
पीएसएल - फोटो : PCB
'करन रोने लगे, संभालने में दो-तीन लोग लगे'
उन्होंने यह भी बताया कि इंग्लिश क्रिकेटर टॉम करन चिंता की वजह से रोने लगे और उन्हें सांत्वना देना कितना मुश्किल था। रिशाद ने कहा, 'वह (टॉम करन) संघर्ष शुरू होते ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। फिर उन्हें पता चला कि एयरपोर्ट बंद थे। फिर वह रोने लगे। उन्हें संभालने में दो या तीन लोग लग गए।' रिशाद लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे और तेज गेंदबाज नाहिद राणा (पेशावर जाल्मी) पीएसएल 2025 में भाग लेने वाले दो बांग्लादेशी खिलाड़ी थे।
विज्ञापन

'उड़ान भरने के 20 मिनट बाद एयरपोर्ट पर विस्फोट'
पाकिस्तान लीग के सभी विदेशी खिलाड़ियों को दुबई रवाना कर दिया गया। दुबई से ही सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने देश के लिए उड़ान भरी। रिशाद ने कहा, 'शुक्र है कि एक मुश्किलों से निकलकर दुबई पहुंच गए हैं और मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। दुबई में उतरने के बाद जब हमने सुना कि उड़ान भरने के 20 मिनट बाद एक मिसाइल एयरपोर्ट पर गिरी तो हम डर गए। यह डरावना और दुखद था। अब दुबई पहुंचने के बाद हम राहत महसूस कर रहे हैं।'

PSL 2025: 'Daryl Mitchell will never go Pakistan, Tom Curran crying', Rishad Hossain reveals story IND vs PAK
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
कराची में बाकी मैच कराना चाहते थे पीसीबी अध्यक्ष
रिशाद के मुताबिक, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पहले कराची में पीएसएल के बाकी मैच आयोजित करना चाहते थे। हालांकि, बाद में कई विदेशी खिलाड़ियों द्वारा सुरक्षा चिंता जताने के बाद नकवी ने फैसला बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed