फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PSL 2024: After winning, Islamabad United team made mock of ICC, openly violated rules waving Palestine Flags

PSL 2024: जीत के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने उड़ाया आईसीसी का मजाक, खुलेआम किया नियमों का उल्लंघन

Tue, 19 Mar 2024 02:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Mar 2024 02:50 PM IST
सार

कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस को हराने के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने फलस्तीन के झंडे के साथ विक्ट्री लैप लिया। नसीम शाह और उनके भाई हुनैन शाह, शादाब खान उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने इस झंडे के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया।

विज्ञापन
PSL 2024: After winning, Islamabad United team made mock of ICC, openly violated rules waving Palestine Flags
फलस्तीन झंडे के साथ इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाड़ी - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का फाइनल सोमवार को कराची में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में शादाब खान की कप्तानी वाली इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम ने मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तांस टीम को आखिरी गेंद पर हरा दिया। दो विकेट से जीत के बाद इस्लामाबाद की टीम ने खुल्लम-खुल्ला आईसीसी के नियमों का मजाक उड़ाया। टीम के खिलाड़ी मैदान पर फलस्तीन का झंडा लेकर घूमते दिखे। उन्होंने इसी झंडे के साथ विक्ट्री लैप लिया। इसने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन

शादाब खान ने विक्ट्री लैप पर कही यह बात
दरअसल, कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस को हराने के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने फलस्तीन के झंडे के साथ विक्ट्री लैप लिया। नसीम शाह और उनके भाई हुनैन शाह, शादाब खान उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने इस झंडे के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया। मैच के बाद शादाब से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- यह हमारे लिए बहुत जरूरी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने ही पीएसएल में हुआ था विवाद
पिछले ही महीने पाकिस्तान क्रिकेट फैन को कराची के स्टेडियम में घुसने से रोका गया था। उसने फलस्तीन का झंडा ले रखा था। डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गार्ड्स ने पीएसएल के टिकट में प्रिंट की गई जानकारी का अनुसरण करते हुए उस शख्स को फलस्तीन के झंडे के साथ मैदान में घुसने से रोका था। टिकट में साफ-साफ लिखा है- किसी भी तरह के पोस्टर्स, बैनर्स, प्लेकार्ड्स, जिसमें धार्मिक, राजनीतिक या नस्लीय भेदभाव को लिखकर या तस्वीरों के रूप में बताया गया है, सख्त वर्जित है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, गार्डों ने पीएसएल टिकटों के पीछे छपे नियमों और शर्तों में से एक का पालन करते हुए अपना काम किया था।
विज्ञापन

फाइनल के बाद खिलाड़ियों ने बनाया मजाक
फाइनल मैच के बाद खुद खिलाड़ियों ने उन नियमों का धड़ल्ले से मजाक उड़ाया। इसके साथ ही आईसीसी का भी मजाक उड़ाया। आईसीसी ने भी इन पोस्टर्स, बैनर्स और प्लेकार्ड्स पर सख्त मनाही कर रखी है। खिलाड़ियों को इस तरह के मैसेज देने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद पाकिस्तान में फलस्तीन के झंडे के साथ विक्ट्री लैप पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने इसकी आलोचना की है तो कुछ इसका समर्थन कर रहे हैं। 

फाइनल मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो मुल्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। उस्मान खान ने 57 रन की पारी खेली थी। वहीं, रिजवान ने 26 रन बनाए थे। इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 32 रन बनाए। इस्लामाबाद की ओर से इमाद वसीम ने पांच विकेट लिए। वहीं, शादाब को तीन विकेट मिले। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की टीम के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 50 रन बनाए। वहीं, आजाम खान ने 30 रन की पारी खेली। इमाद 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, नसीम शाह ने नौ गेंद में 17 रन की पारी खेली। मुल्तान की ओर से खुशदिल और इफ्तिखार ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, डेविड विली, मोहम्मद अली और उसामा मीर को एक-एक विकेट मिला।

इस्लामाबाद ने दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2018 में भी टूर्नामेंट अपने नाम किया था। वहीं, मुल्तान सुल्तांस पिछले चार सीजन से लगातार फाइनल में पहुंच रही है। 2021 में उन्होंने खिताब जीता था, लेकिन पिछले तीन बार से उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ रहा है। 2022 और 2023 में लाहौर कलंदर्स ने उन्हें शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed