फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Pro Kabaddi League 2018: Pradeep Narwal shines in the victory of Patna Pirates over Puneri Paltan

प्रो कबड्डी लीग: प्रदीप नरवाल का फिर चला जादू, पटना ने पुणेरी पलटन को पलटाया

Sat, 08 Dec 2018 02:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
Pro Kabaddi League 2018: Pradeep Narwal shines in the victory of Patna Pirates over Puneri Paltan

कप्तान प्रदीप नरवाल के रिकॉर्ड 27 अंकों के दम पर मौजूदा चैंपियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के इंटर-जोन चैलेंज मुकाबले में शुक्रवार को पुणेरी पलटन को एकतरफा अंदाज में 53-36 से करारी मात दी।

विज्ञापन


दोनों ही हाफ में पटना का दबदबा रहा। तीन बार की चैंपियन पटना की इस सीजन में 17 मुकाबलों में यह 9वीं जीत है। पटना अब 51 अंकों के साथ जोन-बी में दूसरे नंबर पर है। वहीं, पुणेरी को 20 मैचों में 11वीं हार झेलनी पड़ी है। टीम 47 अंकों के साथ जोन-ए में चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन


विजेता पटना के लिए प्रदीप के 27 अंकों के अलावा मंजीत ने छह और विकास काले ने दो अंक लिए। पटना को रेड से 33, टैकल से 12, ऑलआउट से छह और दो अतिरिक्त अंक भी हासिल हुए। पुनेरी की ओर से मोरे जीबी ने 13, संदीप नरवाल ने सात और परवेश ने तीन अंक हासिल किए। टीम ने रेड से 28, टैकल से छह और तीन अतिरिक्त अंक बटोरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिन के पहले मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने तेलुगु टाइटंस को 29-27 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed