फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw strange post on social media after selfie controversy said loyalty-ends-where-benefits stop

Prithvi Shaw: 'वफादारी वहीं खत्म हो जाती है...', सेल्फी विवाद के बाद पृथ्वी शॉ का सोशल मीडिया पर अजीब पोस्ट

Thu, 09 Mar 2023 08:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Mar 2023 08:33 PM IST
सार

पृथ्वी को इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। हालांकि, उन्हें टी20 सीरीज में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन
Prithvi Shaw strange post on social media after selfie controversy said loyalty-ends-where-benefits stop
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

भारत के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ टीम में हो या नहीं हो, लेकिन सुर्खियों में जरूर रहते हैं। पृथ्वी कभी टीम में चयन को लेकर तो कभी फैंस के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब वह अपने एक पोस्ट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मैसेज शेयर किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।
विज्ञापन


पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''कुछ लोग आपसे सिर्फ उतना ही प्यार करेंगे, जितना वे आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है, जहां फायदे खत्म हो जाते हैं।'' पृथ्वी ने किसके लिए यह पोस्ट लिखा है उसका पता नहीं चल पाया है। वह हाल ही में इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर सपना गिल के साथ विवादों में फंस गए थे। मुंबई में पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पृथ्वी और सपना गिल में कहासुनी हुई थी। साथ ही उनकी कार पर हमला किया गया था।
विज्ञापन




न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में चुने गए थे पृथ्वी
पृथ्वी को इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। हालांकि, उन्हें टी20 सीरीज में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। शॉ पिछली बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान भारत के लिए मैदान पर दिखाई दिए थे। वह तब से अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम पिछले साल रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स में हैं पृथ्वी शॉ
आईपीएल में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। दिल्ली ने पिछले साल उन्हें रीटेन किया था। उन्होंने 10 मैचों में 283 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.45 रहा था। हाल ही में पृथ्वी शॉ कोलकाता में तीन दिवसीय शिविर का हिस्सा थे। इस शिविर में चेतन सकारिया और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। इसकी निगरानी भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed