{"_id":"5e14af7b8ebc3e87ee3bc283","slug":"prithvi-shaw-ruled-out-of-india-a-practice-matches-in-new-zealand-with-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट के कारण पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड में इंडिया ए के दो प्रैक्टिस मैच से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोट के कारण पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड में इंडिया ए के दो प्रैक्टिस मैच से बाहर
Tue, 07 Jan 2020 09:49 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के ओपनर पृथ्वी शॉ बाएं कंधे में चोट के कारण न्यूजीलैंड में इंडिया ए के दो प्रैक्टिस क्रिकेट मैचों से बाहर हो गए हैं। पृथ्वी शॉ के वन डे और चार दिवसीय मैचों में शिरकत करने की बाबत फैसला बाद में लिया जाएगा। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में स्वस्थ होने में जुटे हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव जय शाह ने मंगलवार को दी। पृथ्वी शॉ मुंबई और कर्नाटक के बीच चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी इलीट ग्रुप मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए चोट खा बैठे थे।
विज्ञापन