फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw named in Mumbai probables for Syed Mushtaq Ali Trophy Shreyas Iyer also included news and updates

Syed Mushtaq Ali Trophy: पृथ्वी शॉ की हुई मुंबई टीम में वापसी, 28 संभावित खिलाड़ियों में मिली जगह

Sat, 09 Nov 2024 10:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Nov 2024 10:18 PM IST
सार

पृथ्वी के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि उन्हें फिटनेस और अनुशासनात्मक कारणों के चलते मुंबई की रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। पृथ्वी को अगर मौका मिलता है तो इससे उनके करियर को नया जीवन मिल सकता है।

विज्ञापन
Prithvi Shaw named in Mumbai probables for Syed Mushtaq Ali Trophy Shreyas Iyer also included news and updates
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI

विस्तार

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए मुंबई की 28 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। पृथ्वी के अलावा श्रेयस अय्यर को भी 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए संभावित खिलाड़ियों में जगह मिली है। लीग दौर के मुकाबले 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक, जबकि नॉकआउट नौ से 15 दिसंबर तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पृथ्वी को रणजी ट्रॉफी टीम से किया गया था बाहर
पृथ्वी के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि उन्हें फिटनेस और अनुशासनात्मक कारणों के चलते मुंबई की रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। पृथ्वी को अगर मौका मिलता है तो इससे उनके करियर को नया जीवन मिल सकता है। टी20 प्रारूप में खेले जाने वाला यह टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के बाद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई के संभावित खिलाड़ी इस प्रकार है...
पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, श्रीराज घरात, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, ईशान मूलचंदानी, सिद्धेश लाड, हार्दिक तामोर, आकाश आनंद, साइराज पाटिल, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, सागर छाबरिया, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टोन डायस, योगेश पाटिल, हर्ष तन्ना, इरफान उमेर, विनायक भोइर, कृतिक हनागावाडी, शशांक अटार्डे, जुनैद खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed