फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw named in India A squad for New Zealand tour

शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की वापसी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में शामिल

Mon, 23 Dec 2019 10:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Prithvi Shaw named in India A squad for New Zealand tour
prithvi shaw

टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने भारत की सीनियर टीम में वापसी की तरफ एक कदम और बढ़ाया जब इस सलामी बल्लेबाज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया। शॉ इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

विज्ञापन


डोपिंग के कारण आठ महीने के प्रतिबंध के बाद पिछले महीने वापसी करने वाले मुंबई के पृथ्वी शानदार फार्म में हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के सत्र के पहले रणजी ट्रोफी मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जड़ा और इस मैच में कुल 268 (66 और 202) रन बनाए।
विज्ञापन


भारतीय टीम में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के रूप में स्थापित सलामी जोड़ी है लेकिन इस 20 वर्षीय बल्लेबाज को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी जा सकती है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम चुनने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि वह चाहते हैं कि पृथ्वी को अधिक से अधिक मैच खेलने को मिलें। पृथ्वी ने दो टेस्ट मैच भी खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी ने पिछले साल यादगार टेस्ट पदार्पण करते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट में शतक जड़ा था। हनुमा विहारी न्यूजीलैंड दौरे पर प्रथम श्रेणी मैचों में भारत ए टीम की अगुआई करेंगे जबकि 50 ओवरों के फॉर्मेट में शुभमन गिल कप्तान होंगे।

वेलिंग्टन में 21 फरवरी से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में अभ्यास का पर्याप्त मौका मिलेगा। दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी से खेला जाएगा। प्रसाद ने कहा, 'अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मयंक अग्रवाल भारत ए के मैचों में खेलेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed