फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw lands in controversy after video of alleged scuffle with Female fan hits internet; Video

Prithvi Shaw: विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, बीच सड़क महिला फैन से की हाथापाई, हाथों में दिखा बेसबॉल बैट

Thu, 16 Feb 2023 08:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

पृथ्वी शॉ विवादों में फंस गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पृथ्वी बीच सड़क एक महिला फैन से हाथापाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो बुधवार का है। इस मामले में पृथ्वी की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। गुरुवार को इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है। आइए पूरा मामला जानते हैं...

विज्ञापन
Prithvi Shaw lands in  controversy after video of alleged scuffle with Female fan hits internet; Video
पृथ्वी शॉ विवादों में फंस गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ विवादों में फंस गए हैं। बुधवार को मुंबई में उनकी कार पर हमला हुआ था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सेल्फी लेने के लिए मना करने पर कुछ फैंस भड़क गए और उनके दोस्त की कार पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने इसी मामले में एक को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


इसी बीच, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो इसी घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में पृथ्वी एक महिला फैन के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं। दोनों एक बेसबॉल बैट को पकड़े हुए हैं। इस वीडियो से पृथ्वी शॉ भी विवादों में घिर गए हैं। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

होटल के अंदर क्या हुआ
दरअसल, पृथ्वी शॉ के पक्ष की ओर से बताया गया है कि भारत के स्टार ओपनर बुधवार को एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। इसके बाद एक शख्स उनके पास आया और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। पृथ्वी ने उस फैन को निराश नहीं किया और फोटो खिंचवाई। इसके कुछ देर बाद वह शख्स अपने कुछ और दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। पृथ्वी शॉ ने यह कहकर उन्हें मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ यहां खाना खाने आए हैं और कोई डिस्टरबेंस नहीं चाहते। 

पृथ्वी के दोस्तों ने मैनेजर से की शिकायत

Prithvi Shaw lands in  controversy after video of alleged scuffle with Female fan hits internet; Video
विवादों में पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस उन्हें सेल्फी के लिए जोर देने लगे तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल मैनेजर को फोन कर शिकायत की। मैनेजर ने उन लोगों को होटल से जाने के लिए कहा। वह सभी वहां से चले गए। इसके बाद पृथ्वी और उनके दोस्तों ने उस होटल में डिनर किया।

होटल से बाहर निकलने पर शुरू हुआ विवाद
जब पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त खाना खाने के बाद होटल से बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल स्टिक के साथ बाहर खड़े थे। उन लोगों ने पृथ्वी की कार का शीशा तोड़ दिया। उस वक्त पृथ्वी भी कार में मौजूद थे। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई।

महिला ने पृथ्वी से 50 हजार रुपये की मांग की

New twist occurs in Prithvi Shaw selfie controversy; influencer alleges the  cricketer assaulted her and her friends

शिकायतकर्ता ने बताया कि उस वक्त पृथ्वी कार में थे और वह कोई विवाद नहीं चाहते थे। ऐसे में फिर दूसरे कार से घर भेजा गया। इसके बाद पृथ्वी शॉ जिस दूसरे कार में बैठे थे, उसे भी रोका गया। वहां एक महिला आई और कहा कि इस मामले को सुलझाना है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे नहीं तो झूठे आरोप लगा देगी। कहा जा रहा है कि फैंस ने क्रिकेटर के कार की विंडशील्ड भी तोड़ दी। इस घटना के बाद पृथ्वी के दोस्त ने ओशिवारा थाने में मामला दर्ज कराया।

एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया

ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें से दो नामजद और छह अज्ञात हैं। शिकायत में जिन लोगों के नाम हैं- उनमें से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सना उर्फ सपना गिल के रूप में हुई है। ओशिवारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को इसी मामले में एक गिरफ्तारी हुई है।

सपना के वकील ने दिया यह बयान
हालांकि, सपना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से किनारा कर लिया और पृथ्वी शॉ पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में सपना गिल के वकील अली काशिफ खान का कहना है कि मारपीट सपना ने नहीं, बल्कि पृथ्वी शॉ ने की थी।

Prithvi Shaw Selfi Controversy Indian Cricketer Assaulted Influencer Sapna  Gill Countered By Accused | Prithvi Shaw Selfie Controversy : പൃഥ്വി ഷാ  സെൽഫി വിവാദത്തിൽ ട്വിസ്റ്റ്; ഇന്ത്യൻ ക്രിക്കറ്റ് ...

वीडियो ने मचाया कोहराम

इसी बीच उस वीडियो ने इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है। इसमें सपना और उनके साथ मौजूद व्यक्ति पृथ्वी और उनके दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि उनके पास पृथ्वी का वीडियो भी है। झगड़े के वीडियो में भी देखा जा सकता है कि पृथ्वी महिला फैन से भिड़ रहे हैं और दोनों बेसबॉल बैट पकड़े हुए हैं। वकील का कहना है कि उनकी मुवक्किल सपना को ओशिवरा पुलिस थाने में बैठाकर रखा गया है। उसे मेडिकल के लिए भी जाने नहीं दिया जा रहा है। 

537 दिन बाद टीम इंडिया में हुआ था सेलेक्शन

Prithvi Shaw lands in  controversy after video of alleged scuffle with Female fan hits internet; Video
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
23 साल के पृथ्वी शॉ ने हाल ही में 537 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी की थी। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पृथ्वी पिछली बार भारत के लिए 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। पृथ्वी 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो पृथ्वी ने भारत के लिए पांच टेस्ट खेले हैं और 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। पृथ्वी के नाम टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा पृथ्वी छह वनडे मैचों में 31.50 की औसत से 189 रन बना चुके हैं। वहीं, भारत के लिए सिर्फ एक टी20 खेला है, जिसमें वह कोई रन नहीं बना सके। घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 51.75 की औसत से 3623 रन बनाए हैं। इनमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed