फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prithvi Shaw edited photo with nidhhi tapadiaa viral with caption happy valentines my wifey cricketer reacts

Prithvi Shaw: वैलेंटाइन डे पर निधी तपादिया के साथ पृथ्वी शॉ की फोटो वायरल, क्रिकेटर को देनी पड़ी सफाई

Thu, 16 Feb 2023 07:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 07:39 PM IST
सार

पृथ्वी शॉ और निधी तपादिया की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शॉ को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि इन चीजों पर ध्यान न दें। इन्हें नजरअंदाज करें। 
 

विज्ञापन
Prithvi Shaw edited photo with nidhhi tapadiaa viral with caption happy valentines my wifey cricketer reacts
पृथ्वी शॉ की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका बीच सड़क एक महिला के साथ हाथापाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले भी पृथ्वी सुर्खियों में रहे थे। तब उनकी एक फोटो वैलेंटाइन डे पर वायरल हो गई। यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


इस फोटो में पृथ्वी शॉ एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों काफी रोमांटिक पोज में सेल्फी ले रहे हैं। इस फोटो के साथ लिखा गया "मेरी पत्नी को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं"। पृथ्वी शॉ की फोटो कई फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया की शॉ ने खुद यह स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर लगाई थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इसे हटा लिया। 
विज्ञापन


पृथ्वी शॉ की फोटो इतनी ज्यादा वायरल हुई कि उन्हें सफाई देनी पड़ गई। शॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा कि उनकी फोटो को एडिट करके शेयर किया जा रहा है और इस पर ध्यान दें। शॉ ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई फोटो नहीं शेयर की है। उन्होंने न तो कोई पोस्ट किया है और न ही स्टोरी पर कोई फोटो लगाई है। उनकी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वह किसी ने एडिट की है। इसके साथ ही शॉ ने अपने फैंस से कहा कि ऐसी चीजों को नजरअंदाज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3nj8bphg

पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा "कोई मेरी तस्वीरों को एडिट कर रहा है और ऐसी चीजें दिखा रहा है, जिसे मैंने अपनी स्टोरी या पेज पर नहीं डाला है। इसलिए सभी टैग्स और संदेशों को अनदेखा करें धन्यवाद।" पृथ्वी शॉ की वायरल फोटो में जिस लड़की को टैग किया गया है, वह निधि रवि तपाडिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhhi Ravi Tapadiaa (@nidhhitapadiaa)



भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने पर चर्चा में आए थे पृथ्वी
पृथ्वी शॉ काफी समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम में उन्हें शामिल किया गया था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि, शॉ ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें वापसी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बीसीसीआई के एक वीडियो में कहा "इन 18 महीनों में यह एक कठिन यात्रा रही है। ऐसे लोग थे जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा समर्थन किया, जो इस चरण में मेरे साथ खड़े रहे और तब भी मेरा समर्थन करते रहे जब मैं भारत के लिए नहीं खेल रहा था। राहुल सर और पारस सर 16 साल की उम्र से मेरे साथ हैं। यह जानकर अच्छा लगता है कि वे अब बहुत अच्छा कर रहे हैं।"

शॉ पिछले कुछ सालों में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ 134 के उच्चतम स्कोर के साथ 181.42 के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए। वह पिछले साल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में, उन्होंने सात पारियों में 217 रन बनाए, जबकि 2021-22 रणजी ट्रॉफी में छह मैचों में 355 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed