पूर्व कीवी कोच ने मुंबई की खाली सड़कें देख जताई हैरानी, पीएम मोदी बोले- जनता तैयार है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई है। चीन से शुरू हुई इस महामारी ने सैकड़ों देशों में अब तक 13 हजार से अधिक लोग की जान ले ली है और तीन लाख से अधिक लोगों को अपने आगोश में लिया है। भारत में भी यह वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है और यहां भी प्रभावितों की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च (रविवार) को 14 घंटे के लिए पूरे देश से जनता कर्फ्यू की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी की इस बात को लोगों ने अमल भी किया और पूरी सड़कें और गलियां खाली रहीं। इसी का वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डायरेक्टर और न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने शेयर किया और लिखा कि भारत कर्फ्यू का पालन कर रहा है।
हेसन ने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'वर्षों से अपने होटल के कमरे से इस दृश्य को कई बार देखा है, लेकिन 1000 से कम कारों के साथ नहीं... भारत आज #covid_19 से लड़ने के लिए 14 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा रहा है, और ऐसा लग रहा है कि इसका पालन किया जा रहा है।
Have seen this view many times from my hotel room over the years but not with less than 1000 cars on it........#India is having a curfew today for 14 hours to fight #covid_19 it’s looks like it’s being followed 🙏🙏🙏
.
.#jantacurfew #modi #stayathome #corona #covid_19 #seagate pic.twitter.com/KsY5adOjQX — Mike Hesson (@CoachHesson) March 22, 2020
हेसन के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिट्वीट किया और कहा, 'क्या आप लिंक (बांद्रा-वर्ली लिंक) को देख रहे हैं? ऐसा लगता है कि लोग कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।
Can you see the link?
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020
Looks like people have closed ranks to uproot the COVID-19 menace. #JantaCurfew https://t.co/Sk3zpolbdY