{"_id":"59ba5ad04f1c1b96688b48a2","slug":"prgyan-ojha-missing-from-the-season-cab-is-on-searching-of-cricketer","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का स्टार स्पिनर लापता, खोजने में जुटा बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का स्टार स्पिनर लापता, खोजने में जुटा बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 14 Sep 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता ग्राउंड
- फोटो : cricketcountry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के लिए टेस्ट खेल चुके स्पिनर प्रज्ञान ओझा लापता हो गए हैं। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से वह पिछले दो सीजन से रणजी खेल रहे थे। 17 सितंबर से गुजरात के खिलाफ शुरू होने वाले दो वॉर्म अप मैचों के लिए प्रज्ञान को बंगाल की टीम में चुना जाना था। लेकिन प्रज्ञान का पता नहीं होने की वजह से उन्हें बंगाल टीम में शामिल नहीं किया गया है।
दरअसल ओझा अब बंगाल की बजाय हैदराबाद से खेलना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा। इधर ओझा से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का कोई संपर्क नहीं हो पाया है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा कि हमारा उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। लिहाजा हमने उनके बिना ही टीम की घोषणा कर दी। एसोसिएशन ने हालांकि अभी सर्टिफिकेट नहीं दिया है। इस तरह वह अभी हैदराबाद के लिए नहीं खेल सकेंगे।
ओझा कहां है इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ओझा ने कोच साईराज बहुतुले के नेतृत्व में हुए ट्रेनिंग कैंप को भी नहीं ज्वाइन किया है। उल्लेखनीय है कि बंगाल ने रणजी से पहले ही अपना सीजन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वह गुजरात के खिलाफ दो मैच खेलेगा। प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया की तरफ 24 टेस्ट मैच खेलते हुए 113 विकेट लिए हैं।