फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: Royal Challengers Bangalore vs mumbai indians

RCB के सामने होगी जीत का 'पंजा' लगाने वाली मुंबई

Sat, 09 May 2015 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 May 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Preview: Royal Challengers Bangalore vs mumbai indians

भले ही रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम में क्रिस गेल, कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे सितारों की भरमार हो, लेकिन जब सामने लगातार 5 मैच जीतकर विजय रथ पर सवार मुंबई इंडियंस जैसी टीम हो तो फिर इस चुनौती से पार पाना आसान काम नहीं होता।

विज्ञापन


ऐसे में रविवार को मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले आरसीबी को कड़ी तैयारी करनी होगी ताकि उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रहे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में शाम 4 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


पिछले मैच में अंक तालिका की शीर्ष टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने के बाद मुंबई का आत्मविश्वास चरम पर है और उसने जीत के लिए जरूरी लय हासिल कर ली है। ऐसे में उसका इरादा आरसीबी को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के लिए ओपनर पार्थिव पटेल और लिंडल सिमंस ने अच्छी शुरुआत दिलाई है, जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू, कीरोन पोलार्ड भी नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं तेज गेंदबाजी का जिम्मा लसित मलिंगा व मिचेल मैक्लेनघन और स्पिन विभाग की कमान हरभजन सिंह के सुरक्षित हाथों में है। टीम अभी तक 11 मैच खेलकर 12 अंक हासिल कर चुकी है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

वहीं आरसीबी के लिए सबसे बड़ी राहत की बात वेस्टइंडीज के विध्वंसक बल्लेबाज क्रिस गेल का फॉर्म में लौटना रही है। उनके साथ मिलकर कप्तान विराट कोहली टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। डीविलियर्स ने भी मिले मौकों पर उपयोगी योगदान दिया है, जबकि युवा सरफराज खान ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

गेंदबाजी में तो मिचेल स्टार्क ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने महज 7 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं।

पारी के शुरू और अंत में उन्हें खेलना विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। वहीं डेविड वेस और स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी विकेट लेने का सिलसिला जारी रखा हुआ है। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ श्रीनाथ अरविंद ने भी चार विकेट लेकर प्रभावित किया। आरसीबी के दस मैचों में 11 अंक है और टीम अंक तालिका में मुंबई के बाद पांचवें नंबर पर है।

CSK के पास RR से पिछली हार का बदला लेने का चांस

Preview: Royal Challengers Bangalore vs mumbai indians

मजबूत चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल-8 के पहले चरण में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। 19 अप्रैल को अहमदाबाद में खेले गए उस मुकाबले में राजस्थान ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। यह मुकाबला चेन्नई में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

आईपीएल इतिहास की सबसे मजबूत टीम के लिए यह हार किसी झटके से कम नहीं थी। चेन्नई के सामने रविवार को फिर से राजस्थान की टीम होगी और इस मुकाबले में जीत दर्ज कर धोनी की सेना निश्चित रूप से पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।

दूसरी ओर, राजस्थान की टीम का इरादा चेन्नई को एक बार फिर शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान कब्जाने का होगा। फिलहाल दोनों टीमों के 14-14 अंक है, लेकिन चेन्नई रन रेट अच्छा होने की वजह से पहले स्थान पर है।

दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को हालांकि अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बावजूद इसके यह टीम हर विभाग में बेहद संतुलित है। विस्फोटक ओपनरों ब्रेंडन मैककुलम और ड्वेन स्मिथ टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं, हालांकि टीम का मध्यक्रम अपेक्षाओं के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका है।

भले ही कप्तान धोनी, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और फैफ डु प्लेसिस ने समय-समय पर उपयोगी पारियां खेली हैं, लेकिन टीम को उनसे अधिक धुआंधार प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के लिए गेंदबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। आशीष नेहरा, ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा ने तेज जबकि रविंद्र जडेजा, पवन नेगी ने स्पिन विभाग का जिम्मा बखूबी संभाल रखा है।

वहीं रॉयल्स के लिए ओपनर अजिंक्य रहाणे बेहतरीन लय में हैं। स्टीवन स्मिथ और शेन वाटसन के पास किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की क्षमता है। संजू सैमसन और करुण नायर ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। वहीं साउदी, धवल कुलकर्णी, वाटसन, फॉकनेर और प्रवीण तांबे जैसे गेंदबाज चेन्नई के बल्लेबाजों पर लगाम कसने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed