फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: chennai super kings vs sunrisers hyderabad in ipl 8

'कैप्टन कूल' धोनी के 'लक' पर अब वॉर्नर की सेना की नजर

Fri, 10 Apr 2015 06:28 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Preview: chennai super kings vs sunrisers hyderabad in ipl 8

घरेलू मैदान पर पिछले 19 मुकाबलों में से 17 में जीत। क्या जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने चेपक स्टेडियम पर।

विज्ञापन


रोमांचक पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 1 रन से हराकर आईपीएल आठ विजयी आगाज करने वाली चेन्नई की टीम अब शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर की अगुआई वाली सनराजइर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
विज्ञापन


ओपनिंग, मध्यक्रम, निचले क्रम और तेज व स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी में महारथियों से भरी चेन्नई की टीम को हराने के लिए हैदराबाद को हर क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई के पास विस्फोटक बल्लेबाजों का खजाना

Preview: chennai super kings vs sunrisers hyderabad in ipl 8

चेन्नई के पास ड्वेन स्मिथ और ब्रेंडन मैककुलम के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है। इसके बाद मध्यक्रम की जिम्मेदारी रैना, फाफ डु प्लेसिस, धोनी, ब्रावो जैसे दिग्गजों पर है।

अश्विन दिल्ली के खिलाफ मैच में दिखा चुके हैं कि वे कितनी बेहतरीन लय में हैं, जबकि तेज गेंदबाजों में नेहरा, ईश्वर पांडेय, ब्रावो और मोहित शर्मा से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वॉर्नर की हैदराबाद सेना में भी है दम

Preview: chennai super kings vs sunrisers hyderabad in ipl 8

हैदाराबाद टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी है। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन, नमन ओझा, केन विलियम्सन, इयोन मोर्गन और रवि बोपारा भी वार्नर को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं। जबकि गेंदबाजी को दक्षिण अफ्रीकी स्पीड गन डेल स्टेन और न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट मजबूती देते हैं।

टीम को भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और परवेज रसूल से भी धारदार गेंदबाजी की जरूरत है। दिल्ली और चेन्नई के बीच हुए मैच में स्पिनरों को खासी मदद मिली थी। ऐसे में दोनों ही कप्तान टीम चयन करते वक्त इस पहलू पर जरूर गौर करेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, नमन ओझा, केन विलियम्सन, डेल स्टेन, मोइसेस हेनरिक्स, इयोन मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बोल्ट, परवेज रसूल, कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, आशीष रेड्डी, रिकी भुई, चामा मिलिंद, लक्ष्मी रतन शुक्ला, प्रवीण कुमार, हनुमा विहारी, प्रशांत पद्मनाभन, सिद्धार्थ कौल।

आईपीएल 8 में कोहली की पहली चुनौती कठिन

Preview: chennai super kings vs sunrisers hyderabad in ipl 8

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाजी क्रम में भले ही सितारों की भीड़ हो लेकिन आईपीएल के मैच में शनिवार को उसका सामना मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा तो उसके सामने चुनौती काफी कठिन होगी।

पिछले तीन सत्र में दो खिताब जीत चुकी केकेआर 2014 से अब तक लगातार 14 मैचों में अजेय रही है। गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम को हराना काफी मुश्किल साबित हो रहा है।

आरसीबी के पास कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स के रूप में आक्रामक बल्लेबाज हैं। वहीं केकेआर के पास इतने सितारा खिलाड़ी तो नहीं हैं लेकिन खिलाड़ियों के बीच तालमेल शानदार है।

जीत के बाद कोलकाता ‌के हौसले बुलंद

Preview: chennai super kings vs sunrisers hyderabad in ipl 8

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ अप्रैल को पहले मैच में केकेआर ने 7 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की थी। आरसीबी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 और 2011 में उपविजेता रहना ही रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, दिनेश कार्तिक, बद्रीनाथ, डेरेन सैमी, मिचेल स्टार्क, निक मैडीसन, वरुण एरोन, युजवेंद्र चहल, राइली रोसोउ, विजय जोल, योगेश टकावाले, अबु नेचिम, हर्षल पटेल, अशोक डिंडा, संदीप वारियर, मानविंदर बिस्ला, इकबाल अब्दुल्ला, सीन एबोट, एडम मिलने, डेविड वीज, जलज सक्सेना, सरफराज अहमद, शिशिर भावाने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed