फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India vs west indies, first t20 match

T20 वर्ल्ड कप में WI से मिली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

Fri, 26 Aug 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
Preview: India vs west indies, first t20 match

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के 5 महीने बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच यह पहला टी-20 मुकाबला होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन


भारत की नजर पहली बार अमेरिका की धरती पर क्रिकेट खेलते हुए उस सेमीफाइनल मैच में मिली हार का बदला लेने पर भी रहेगी। टीम इंडिया उस मैच में एक समय आसानी से जीत की ओर जाती दिख रही थी, लेकिन लिंडल सिंमस की अंतिम ओवरों में खेली गई विस्फोटक पारी ने मेजबान भारत से वो जीत छीन ली और इसके बाद कैरेबियाई टीम ने जीत के लय को बनाते हुए फाइनल मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) भी जीत लिया।
विज्ञापन


साथ ही भारत के कैरेबियाई दौरे पर जाने के समय तक दोनों टीमों के बीच इस टी-20 सीरीज के खेलने की कोई योजना नहीं थी। लेकिन अगस्त के पहले हफ्ते में 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने का फैसला लिया गया और वह भी क्रिकेट से लगभग अनजान एक देश अमेरिका के फ्लोरिडा में।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच में बीसीसीआई ने जब इस सीरीज के बारे में घोषणा कि तो लगा बीसीसीआई और आईसीसी क्रिकेट के लिए एक नए बाजार बनाने की कोशिश में लगी हुई है।

फ्लोरिडा में खेलने का खूब अनुभव है कैरेबियंस के पास

Preview: India vs west indies, first t20 match

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क जहां यह टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस मैदान के पाक क्रिकेट मैचों के आयोजन को लेकर ज्यादा अनुभव नहीं है। हालांकि इस मैदान के पास 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का अनुभव है और ये मैच 2010 से लेकर 2012 के बीच खेले गए।

न्यूजीलैंड ने सभी चारों मैच खेले जबकि वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने 2-2 मैच खेले। खास बात यह है कि कैरेबियाई टीम ने अपने दोनों मैच इस मैदान पर 56 और 61 रनों के अंतर से जीते हैं। इन दोनों ही मैचों में क्रिस गेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेल के नाम अमेरिका के इस स्टेडियम में बेहद शानदार बल्लेबाजी का 138 औसत है।

हाल में खेली गई कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 6 टी-20 मैच भी यहां पर खेले गए जिसमें वेस्टइंडीज टीम में शामिल लगभग सभी क्रिकेटरों ने खेला। इस तरह से विंडीज क्रिकेटरों के पास इस मैदन पर खेलने का खासा अनुभव हो गया है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का अनुभव शून्य है।

दो बार की वर्ल्ड चैंपियन विंडीज के खिलाड़ी इस सीरीज में टीम इंडिया पर अनुभव के लिहाज से दबाव बनाना चाहेगी। भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद पहली बार कोई मैच खेलने उतरेगा। हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया ने जून में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज खेली थी जिसमें एक मैच में उसे हार भी मिली। भारत अपने सभी शीर्ष खिलाड़ियों के साथ 5 महीने बाद फटाफट क्रिकेट में उतरेगा।

भारत अपने पुराने कप्तान धोनी की अगुवाई के साथ मैच में उतरेगा तो कैरेबियाई टीम अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले डेरेन सैमी को बोर्ड ने कप्तानी से हटा दिया और उनकी जगह क्रेग ब्रेथवेट को लीडर बना दिया।

रैंकिंग को बचाए रखने के लिए टीम इंडिया को जीतना होगा मैच

Preview: India vs west indies, first t20 match
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
अमेरिका के फ्लोरिडा में 27 और 28 अगस्त को होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की रैंकिंग भी दांव पर लगी है। भारतीय टीम यदि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज से 0-2 से सीरीज गंवाती है तो वह नंबर दो से नंबर तीन पर आ सकी है। भारतीय टीम के फिलहाल 128 अंक हैं जोकि शीर्ष पर चल रही न्यूजीलैंड की टीम से चार अंक कम हैं।

वेस्टइंडीज 122 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। यदि यह टीम यह सीरीज 2-0 से जीत जाती है तो वह 127 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी जबकि भारतीय टीम के अंक 124 पर पहुंच जाएंगे और वह तीसरे स्थान पर लुढ़क जाएगी।

भारतीय टीम में धोनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी और अंजिक्य रहाणे के साथ टीम पर जीत दिलाने का दबाव होगा। जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 करियर की शुरुआत करने वाले लोकेश राहुल भी इस दौरे पर हैं और उनसे भी रन बनाने की दरकार है।

वहीं कैरेबियाई टीम में क्रिस गेल, जॉनसन चार्ल्स, मार्लोन सैमुअल्स, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट के अलावा सुनील नारायन और सैमुअल बद्री शानदार प्रदर्शन को बेताब होंगे। भारतीय खिलाड़ी इन पर अंकुश लगाना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed