फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PREVIEW: India vs Sri lanka, Fst T20 Match

कोहली के बगैर उतरेगी टीम इंडिया, फिर भी पलड़ा है भारी

Tue, 09 Feb 2016 03:11 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
PREVIEW: India vs Sri lanka, Fst T20 Match

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया के हौंसले बुलंद हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से पुणे में शुरू होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी। सीरीज का पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


इस महीने बांग्लादेश में होने वाले टी-20 एशिया कप के मद्देनजर तो श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीन मैच महत्वपूर्ण हैं ही साथ ही मार्च-अप्रैल में होने वाले वर्ल्ड टी-20 की तैयारियों के लिए यह सीरीज अहम भूमिका अदा करेगी। आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर विराजमान भारतीय टीम को नंबर एक की कुर्सी पर बने रहने के लिए यह सीरीज जीतनी जरूरी होगी।
विज्ञापन


मेजबान टीम को इस सीरीज में अपने प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली की कमी खल सकती है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे में गजब की फार्म में थे। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया है। कोहली की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है। गत वर्ल्ड टी-20 चैंपियन श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण भी नया है। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन की दाएं-बाए हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी अक्सर अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शर्मा तो ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही फार्म दिखा रहे हैं। भारतीय मैदानों पर वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा कप्तान धोनी, युवराज सिंह, फिट होकर लौटे अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे भी बड़े क्षमतावान हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अंतिम वनडे में शतक जड़ने वाले मनीष पांडे टी-20 में भी अपने जौहर दिखाने को बेताब होंगे। चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप और वर्ल्ड टी-20 के लिए नहीं चुना है।

मैच से पहले ही श्रीलंका की टीम को लगा झटका

PREVIEW: India vs Sri lanka, Fst T20 Match

भारतीय गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार समेत वहीं गेंदबाजी आक्रमण होगा लेकिन आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह की उपस्थिति में भुवी संभवत: टीम प्रबंधन की पहली पसंद नहीं होंगे। युवा बुमराह ने ऑॅस्ट्रेलिया में अपने गैर-पारंपरिक गेंदबाजी एक्शन और गति से काफी प्रभावित किया।

वैसे पुणे में परिस्थितियों तेज गेंदबाजों की जगह धीमे गेंदबाजों के ज्यादा अनुकूल होंगी। ऐसे में मेजबान टीम का स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ उतरना लगभग तय है। वैसे अनुभवी हरभजन सिंह भी हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर पवन नेगी होंगे जिन पर हाल ही में आईपीएल में 8.50 करोड़ रुपये की सफल बोली लगी थी।

श्रीलंका की टीम टी-20 में अपने नियमित कप्तान लसित मलिंगा और टेस्ट कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के बिना उतरेगी जोकि चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेहमान टीम को पहले मुकाबले से पहले एक और झटका लगा है। बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान हाथ में चोट लगने के कारण पहले मुकाबले में नहीं उतर पाएंगे।

श्रीलंका की टीम में गेंदबाज नुवान कुलशेखरा और स्पिनर रंगना हेराथ भी नहीं हैं। टीम में अनुभव की कमी को देखते हुए श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने 36 साल के दिलहारा फर्नांडो को याद किया है जिन्होंने घरेलू टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया। दिलशान के कवर के रूप में निरोशन डिकवेला हैं। इसके अलावा पेसर दुष्मांता, लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे और बाएं हाथ के स्पिनर बिनूरा फर्नांडो हैं।

शीर्ष स्थान कायम रखने के लिए जीतनी होगी सीरीज

PREVIEW: India vs Sri lanka, Fst T20 Match

भारत को टी-20 में अपनी आईसीसी की नंबर एक रैंकिंग कायम रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीतनी ही होगी। टीम इंडिया ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए सातवें से सीधे नंबर एक पायदान पर छलांग लगाई थी। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में गत चैंपियन श्रीलंका की टीम के खिलाफ नौ फरवरी से प्रारंभ होने वाली तीन मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी है।

वहीं श्रीलंका टीम का लक्ष्य सीरीज जीतना होगा जिससे उसे भारत और वेस्टइंडीज को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर आने का मौका मिलेगा। अगर भारत सीरीज 3-0 से जीतता है तो उसका शीर्ष स्थान बरकरार रहेगा जबकि श्रीलंका सातवें स्थान पर खिसक जाएगा।

भारत के सीरीज 2-1 से जीतने की सूरत में भी वह अपने पहले नंबर पर कायम रहेगा लेकिन श्रीलंका चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा। अगर श्रीलंका 3-0 से क्लीन स्वीप करता है तो भारत को शीर्ष स्थान से हटा देगा जिससे टीम इंडिया सातवें स्थान पर लुढ़क जाएगी। अगर श्रीलंका 2-1 से जीता तो भी यही स्थिति रहेगी।

भारत ने इस सीरीज के लिए अपने नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली को आराम दिया है। इसका मतलब 13वें नंबर पर कायम सुरेश रैना भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ी होंगे। शीर्ष बीस के अन्य बल्लेबाजों में तिलकरत्ने दिलशान (14वें), रोहित शर्मा (17वें) और युवराज सिंह (20वें) शामिल हैं। भारतीय कप्तान धोनी 38वें नंबर पर हैं। वह युवराज से 108 अंक पीछे हैं। शिखर धवन 87वें और अजिंक्य रहाणे 89वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में भारत के अश्विन दूसरे स्थान से शुरुआत करेंगे। वह वेस्टइंडीज के नंबर एक रैंकिंग के गेंदबाज सुनील नारायण से 81 अंक पीछे हैं। लसिथ मलिंगा छठे, नुवान कुलशेखरा 10वें और रविंद्र जडेजा 18वें स्थान पर हैं।

हरफनमौला खिलाड़ियां में युवराज सातवें स्थान से सीरीज खेलेंगे। वह पांचवीं रैंकिंग के मैथ्यूज से 15 अंक पीछे है जिन्हें आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन नंबर एक रैंकिंग पर काबिज हैं जो युवराज से 89 अंक आगे हैं।

एक ही दिन में दो बार भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका की टींमें

PREVIEW: India vs Sri lanka, Fst T20 Match

भारत और श्रीलंका की सीनियर टीमों के बीच भिडंत से पहले ही दोनों देशों की जूनियर टीम आमने-सामने होंगी। तीन बार की चैंपियन जूनियर टीम इंडिया आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मंगलवार को शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी।

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने अब तक खेले अपने सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने ग्रुप-डी में आयरलैंड, न्यूजीलैंड और नेपाल को हराया था। नामीबिया को उसने 197 रनों से रौंदकर अंतिम चार में प्रवेश किया। रिषभ पंत और सरफराज खान ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्रमश: 252 और 245 रन बनाए हैं। ये दोनों खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए बेहद अहम हैं।

हरिद्वार के 18 वर्षीय ऋषभ ने पिछले मैच में पारी का आगाज करते हुए 96 गेंदों पर 111 रन बनाए थे और वह आगे भी अपने इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। सरफराज खान भी लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं। अरमान जाफर और महिपाल लोमरोर भी समय-समय पर उपयोगी पारी खेल रहे हैं।

भारतीय गेंदबाज भी इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पेसर आविश खान ने सबसे अधिक 9 विकेट झटके हैं जबकि महिपाल लोमरोर और मयंक डागर क्रमश: 7 और 5 विकेट झटक चुके हैं।

वहीं श्रीलंका की टीम पूल-बी में पाकिस्तान के बाद दूसरे नंबर पर रही। उसने लीग में तीन मैच खेले जिनमें से उसे दो में जीत मिली जबकि एक मुकाबले में उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका ने जबर्दस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed