फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: India Vs Sri Lanka, Asia CUP

पशोपेश में टीम इंडियाः आज कौन करेगा पारी की शुरुआत

Tue, 01 Mar 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Mar 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
Preview: India Vs Sri Lanka, Asia CUP

एशिया कप में मंगलवार को टीम इंडिया का अगला मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका से है जिसे अपने दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से मीरपुर में खेला जाएगा।

विज्ञापन


धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया टूर्नामेंट में लगातार 2 जीत हासिल कर सबसे आगे बनी हुई है और उसका लक्ष्य इस मैच में जीत के साथ फाइनल में पहुंचने पर होगा। साथ ही टीम लगातार जीत हासिल कर रही है। इस साल भारत ने 8 में से 7 मैच जीते हैं और एकमात्र हार श्रीलंका के खिलाफ मिली जो एशिया कप से पहले भारत में खेली गई टी-20 सीरीज के पहले मैच में मिली थी।
विज्ञापन


पिछले मैच में भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धूल चटाई थी। हालांकि उस महामुकाबले में गेंदबाजों का खासा दबदबा दिखा था। भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए पाक टीम को 18 ओवर से पहले ही महज 83 रनों पर समेट दिया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को भी पाक गेंदबाजों खासकर मोहम्मद आमिर से कहर का सामना करना पड़ा था। आमिर के तिहरे झटकों के बीच विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत की ओर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक पर संघर्षपूर्ण जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह काफी बढ़ा होगा। अब तीसरे मैच में भारत जब उतरेगा तो वह चाहेगा कि उसकी सलामी जोड़ी इस मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाए। पिछले 2 मैचों से भारत की सलामी जोड़ी 5 रन भी नहीं जोड़ सकी है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पहले मैच (बांग्लादेश) के खिलाफ 4 रन पर टूट गई थी, जबकि पाक के खिलाफ रोहित और अजिंक्य रहाणे की नई जोड़ी टीम के लिए खाता भी नहीं खोल सकी थी।

दोनों ही टीमें जूझ रही हैं चोटों से

Preview: India Vs Sri Lanka, Asia CUP

भारत एक ओर जहां शानदार खेल दिखाते हुए साल में 8 में से 7 जीत हासिल कर चुका है तो दूसरी ओर उसके लिए एक समस्या यह भी है उसके 4 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। टूर्नामेंट से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल हो गए और उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा। शमी के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उद्धाटन मैच से पहले कप्तान धोनी के शरीर की नस खींच गई थी, लेकिन वह पेट पर पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।

शमी और धोनी के बाद पाक के खिलाफ मैच से पहले शिखर धवन भी अनफिट हो गए और वह यह मैच नहीं खेल सके। फिर पाक के खिलाफ मैच के दौरान ही रोहित शर्मा भी चोटिल हो गए। कहा जा रहा है कि रोहित की चोट गंभीर नहीं है। एतिहातन उनके बाएं पैर के अंगूठे का एक्स-रे कराया गया जिसमें उनकी चोट ज्यादा गहरी नहीं दिखी। पिछले 10 दिनों के अंदर 4 खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम प्रबंधन पर चिंता की लकीरें पड़ गई होंगी। एशिया कप के बाद उसे अपने घर में वर्ल्ड कप भी खेलना है।

चोटों से जूझ रही टीम इंडिया ने श्रीलंका को पिछले दिनों अपने घर में 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हराकर जीत हासिल की थी। ऐसा नहीं है कि चोट से सिर्फ टीम इंडिया ही परेशान है बल्कि श्रीलंका की टीम भी परेशान है। टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज लसित मलिंगा भी अपने घुटने की चोट से परेशान हैं और उनके आगे के मैचों में खेलने की संभावना कम नजर आ रही है।

बांग्लादेश के खिलाफ मिली सनसनीखेज हार के बाद टीम के कार्यवाहक कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा था, "मैं नहीं जानता कि फिटनेस के लिए जूझ रहे लसित अगले 2 मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। उनकी चोट फिर से उभर आई है।"

संकट में दिख रही टीम इंडिया, दोनों ओपनरों को लगी है चोट

Preview: India Vs Sri Lanka, Asia CUP

रोहित शर्मा के साथ भारत की पारी की शुरुआत के बारे में बात की जाए तो शिखर धवन की तकनीक जिस तरह की है उसके आधार पर वह फिट होने के बाद भी उन्हें मैच से बाहर होना पड़ सकता है। शेरे-बांग्ला स्टेडियम में गेंद स्पीड और स्विंग के साथ बाउंस कर रही है और धवन की तकनीक इस आधार पर है कि उन्हें खेलने में दिक्कत हो सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पहले ही ओवर में 0 पर आउट होने वाले अजिंक्य रहाणे को इस मैच में भी चांस मिल सकता है। रोहित अगर मैच में नहीं उतर पाते हैं तो रहाणे के साथ पार्थिव पटेल भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पटेल अगर टीम में शामिल किए जाते हैं तो वह 4 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाज की है।

भले ही भारत सलामी जोड़ी के लिए परेशान हो लेकिन तीसरे नंबर पर विराट कोहली बढ़िया फॉर्म में दिख रहे हैं और उन्होंने पाक के खिलाफ साहसिक अंदाज में 49 रनों की पारी खेली थी। युवराज सिंह ने इस मैच में कोहली का दमदार तरीके से साथ दिया था जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा। सुरेश रैना, कप्तान धोनी और हार्दिक पांड्या पर भी तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

जहां तक गेंदबाजी की बात है तो भारतीय टीम की गेंदबाजी गजब का खेल दिखा रही है। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैचों में दमदार खेल दिखाया है। तो फिरकी गेंदबाजी में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed