फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: Delhi Daredevils vs Sunrisers Hyderabad, IPL

प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को जीतना होगा यह मैच

Fri, 08 May 2015 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 May 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
Preview: Delhi Daredevils vs Sunrisers Hyderabad, IPL

आईपीएल की अन्य टीमों ने जहां इस बार की नीलामी में कुछ खिलाड़ी ही बदले थे, वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स ने पूरी की पूरी टीम ही बदल दी थी। उम्मीद थी कि इस बार उसकी किस्मत पलटेगी और टीम जीत की पटरी पर दौड़ेगी।

विज्ञापन


मगर इसके बावजूद आईपीएल-8 के दूसरे चरण में दिल्ली की टीम अब ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है जहां से एक हार प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी बारीक सी उम्मीद को भी खत्म कर देगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


रायपुर में दिल्ली को शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है और उसके पास जीत के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली के 11 मैचों में 8 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डेविड वार्नर की अगुआई वाली हैदराबाद की टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिशों में जुटी है। बृहस्पतिवार को इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से मात दी थी।

टीम अंक तालिका में 10 मैचों में 10 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। वार्नर और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने तो नियमित रूप से बढ़िया प्रदर्शन किया है, लेकिन मध्यक्रम अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका है।

हालांकि राजस्थान के खिलाफ इयोन मोर्गन ने 28 गेंद पर 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को कुछ हद तक भरोसा दिलाया था कि मध्यक्रम भी लय में लौट रहा है। हालांकि टीम का गेंदबाजी आक्रमण शानदार है जो भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, ट्रेंट बोल्ट और डेल स्टेन जैसे कद्दावर गेंदबाजों से सजा है।

जहां तक बात दिल्ली की टीम है तो उसके लिए कोई भी फैसला काम करता नहीं दिख रहा है। श्रेयस अय्यर और कुछ हद तक कप्तान जेपी डुमिनी को छोड़ दें तो बल्लेबाजी क्रम ने निराश ही किया है।

युवराज ने इस सत्र में महज दो अर्धशतक लगाए हैं और वह कभी भी अपने ऊपर लगे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के ठप्पे को सार्थक नहीं कर सके। एंजेलो मैथ्यूज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और संघर्ष ही करते दिखे। जहीर खान के आने से गेंदबाजी थोड़ी मजबूत हुई है, लेकिन बची खुची कसर टीम की फील्डिंग ने पूरी कर दी है जो न तो रन रोकने में सक्षम दिख रही है और न ही कैच लेने में।

जीत की हैट्रिक बनाने उतरेंगे नाइटराइडर्स

Preview: Delhi Daredevils vs Sunrisers Hyderabad, IPL

मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का घरेलू मैदान पर यह आखिरी मुकाबला है। अपने पिछले दो मुकाबले जीत चुकी टीम अब जीत की हैट्रिक बनाने के लिए प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ईडन गार्डेंस पर उतरेगी।

कोलकाता में जीत मिलती है तो फिर उसके 15 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह भी लगभग पक्की कर लेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 4 बजे शुरू होगा।

वहीं पंजाब के लिए यह लड़ाई बस सम्मान की है। टीम के 11 मैचों में महज 4 अंक हैं और अब वह बाकी बचे तीनों मैचों में जीत दर्ज कर खोई प्रतिष्ठा पाना चाहेगी। कप्तान जॉर्ज बैली ने सारे संयोजन आजमाकर देख लिए हैं, लेकिन उनका कोई भी फैसला बल्लेबाजों के बल्लों पर लगी जंग को साफ नहीं कर सका।

वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, रिदिमान साहा, डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल और खुद बैली भी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हैं। हालांकि गेंदबाजों ने कुछ हद तक संतोषजनक प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम जीत हासिल करने के लिए जरूरी एकजुट प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

वहीं गौतम गंभीर की अगुआई में केकेआर की टीम हर विभाग में बेहतर है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में भी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। गंभीर और उथप्पा टीम के अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं, जबकि आंद्रे रसेल, मनीष पांडेय और यूसुफ पठान ने भी समय-समय पर अपनी उपयोगिता साबित की है।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले मैच में टीम 4 विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी थी जो टी-20 क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है। सुनील नारायन को बीसीसीआई से क्लीन चिट मिल चुकी है, हालांकि वे पहले की तरह असरदार नहीं दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें कम आंकना विपक्षी टीम के लिए भारी साबित हो सकता है।

वहीं ब्रैड हॉग की गेंदों पर रन बनाना बेहद मुश्किल काम साबित हो रहा है। पीयूष चावला भी अच्छी लय में हैं और उमेश यादव भी लगातार विकेट चटका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed