फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians 0

लगातार पांचवीं जीत मुंबई को दिलाएगी टॉप-4 में जगह

Thu, 07 May 2015 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 May 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
Preview: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians 0

लगातार चार जीत से उत्साहित मुंबई इंडियंस का सामना शुक्रवार को अब मजबूत चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा और टॉप-4 में आना चाहेगी। इससे पहले वह पहली बार टॉप-6 में जगह बनाने में सफल रही थी।

विज्ञापन


इस मुकाबले में जीत दर्ज कर मुंबई का लक्ष्य अंक तालिका में शीर्ष चार में आने का होगा। मुंबई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से धूल चटाई थी और अब टीम चेन्नई को उसी के घर में मात देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


इस सत्र की शुरुआत लगातार चार हार से करने वाली मुंबई की टीम अब पटरी पर लौट आई है और 10 मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है।

चेन्नई में होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज करने पर टीम शीर्ष चार में जगह बना लेगी साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने के अवसर भी बढ़ जाएंगे।

मुंबई के लिए चेन्नई के किंग्स को हराना आसान नहीं

Preview: Chennai Super Kings vs Mumbai Indians 0

मगर धोनी के धुरंधरों के खिलाफ यह काम इतना भी आसान नहीं होगा। दो बार की चैंपियन टीम चेन्नई अभी तक इस सत्र में नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने वाली एकमात्र टीम रही है।

10 मैचों में 7 जीत दर्ज करने वाली चेन्नई के लिए ब्रेंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ ने अच्छा आधार रखा है। वहीं सुरेश रैना, फैफ डु प्लेसिस, डेरेन ब्रावो और कप्तान धोनी ने समय-समय पर उपयोगी योगदान दिया है।

गेंदबाजी में आशीष नेहरा ने कमान संभाल रखी है, जबकि मोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा ने भी उनका अच्छा साथ निभाया है।

वहीं मुंबई के लिए भी ओपनरों पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस का अच्छा प्रदर्शन राहत भरी खबर है। साथ ही कप्तान रोहित शर्मा, अंबाती रायडू और कीरोन पोलार्ड ने भी सही समय पर लय हासिल कर ली है। बल्लेबाजों के एकजुट प्रयास के चलते ही टीम को दिल्ली के खिलाफ अपने पिछले मैच में जीत मिली थी।

गेंदबाजी में लसित मलिंगा वैसी ही गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। आर विनय कुमार और हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर यह मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed