फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Preview: Bangladesh vs New Zealand, T20 World

मुस्ताफिजुर के 'पंजे' के बाद न्यूजीलैंड ने लगाया जीत का 'चौका'

Sat, 26 Mar 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Preview: Bangladesh vs New Zealand, T20 World

टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अजेय प्रदर्शन को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड ने एक बार फिर लाजवाब खेल दिखाया और सेमीफाइनल में उतरने से पहले ही लगातार जीत का चौका लगा दिया।

विज्ञापन


कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में किवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम लगातार संघर्ष करती रही और 15.4 ओवर में पूरी टीम 70 रन पर आउट हो गई। इस तरह से किवी टीम ने यह मैच 75 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन


आज का मैच इस मामले में भी बेहद खास रहा कि आउट होने वाले 18 बल्लेबाजों में से 10 तो बोल्ड ही हुए। न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाज बोल्ड हुए जिसमें 4 बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने बोल्ड किया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजों ने 4 को बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल के लिहाज से इस मैच का कोई महत्व नहीं रह गया था क्योंकि बांग्ला टीम पहले ही बाहर हो चुकी है जबकि न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियम्सन ने 42 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा कोलिन मुनरो ने 35 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने गजब की गेंदबाजी की और 22 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। टूर्नामेंट में लगातार दूसरे दिन किसी गेंदबाज को टी-20 में 5 विकेट हासिल हुए हैं। शुक्रवार को पाक के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जेम्स फॉकनर ने 5 विकेट लिए थे।

किवी बल्लेबाजों को 150 रन से पहले रोकने के बाद बल्लेबाजों ने बांग्ला टीम के लिए अच्छा नहीं किया और उसकी शुरुआत इस कदर खराब रही कि 50 रन पहले ही यानी 48 रन पर 7 विकेट गिर गए। इस बीच फ्लड लाइट खराब होने से मैच कुछ देर बाधित रहा और मैच जब फिर शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पूरी टीम को 16वें ओवर के अंदर 70 रनों पर समेट दिया।

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराने से पहले मेजबान भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान सरीखे दिग्गजों टीमों को मात दिया है। ईडन गार्डंस में बांग्लादेश का यह दूसरा मुकाबला था लेकिन उसे जीत नहीं मिली। बांग्लादेश ने इसी मैदान पर अपने अभियान की शुरुआत की थी लेकिन इस मैच में उसे पाकिस्तान से 55 रनों की बड़ी शिकस्त भी मिली थी। लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया और भारत को कड़ी चुनौती दी थी।

धीमे ओवर गति के कारण बांग्लादेश पर लगा जुर्माना

Preview: Bangladesh vs New Zealand, T20 World
भारत बनाम बांग्लादेश

भारत के साथ कोलकाता के इसी मैदान पर हुए टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में निर्धारित समय में कम ओवर फेंकने के कारण बांग्लादेश टीम पर जुर्माना लगा है।

आईसीसी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने निर्धारित समय में एक ओवर कम डालने के कारण बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा और बाकी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया।

मुर्तजा पर मैच फीस का 20 फीसदी और बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed