फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Poorly Trained NRIs: Sanjay Manjrekar Slams Indian Batters After 0-2 Defeat Against South Africa

Team India: 'भारतीय बल्लेबाज एनआरआई जैसे, घर में अनाड़ी', 0-2 से हार के बाद संजय मांजरेकर का टीम इंडिया पर तंज

Sat, 29 Nov 2025 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Nov 2025 10:51 AM IST
सार

मांजरेकर का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों के चयन के बाद वे घरेलू मैदानों पर अभ्यास या प्रथम श्रेणी क्रिकेट बहुत कम खेलते हैं। अधिकांश समय वह विदेशों में क्रिकेट खेलते हैं, जिससे घरेलू स्पिन ट्रैक पर खेलने का अनुभव कमजोर हो जाता है।

विज्ञापन
Poorly Trained NRIs: Sanjay Manjrekar Slams Indian Batters After 0-2 Defeat Against South Africa
संजय मांजरेकर ने भारतीय बल्लेबाजों पर तंज कसा - फोटो : ANI/BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी। इस शर्मनाक परफॉर्मेंस के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खराब तरीके से प्रशिक्षित एनआरआई कहा और दावा किया कि घरेलू पिचों पर उनका प्रदर्शन बताता है कि वह घर की परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
विज्ञापन

मांजरेकर की बड़ी शिकायत
मांजरेकर का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों के चयन के बाद वे घरेलू मैदानों पर अभ्यास या प्रथम श्रेणी क्रिकेट बहुत कम खेलते हैं। अधिकांश समय वह विदेशों में क्रिकेट खेलते हैं, जिससे घरेलू स्पिन ट्रैक पर खेलने का अनुभव कमजोर हो जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों ने पिछले दो वर्षों में भारत के बाहर 9 से 12 टेस्ट मैच खेले, लेकिन भारत में उतने अवसर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू पिचों पर क्यों फेल हुए भारतीय बल्लेबाज?
भारत ने सीरीज के दौरान चार पारियों में एक बार भी 250 रन का आंकड़ा पार नहीं किया। केवल एक बल्लेबाज ही अर्धशतक बना पाए। मांजरेकर के अनुसार इसका कारण है- तैयारी की कमी। उन्होंने कहा, 'जब भारतीय बल्लेबाज घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अच्छा खेलते हैं और फिर भारतीय टीम में आते हैं, उसके बाद वह घरेलू मैच लगभग छोड़ देते हैं। इसीलिए जब वे भारतीय पिचों पर लौटते हैं, तो अजनबी जैसे नजर आते हैं।'
विज्ञापन

मांजरेकर की तकनीकी सलाह
मांजरेकर ने बल्लेबाजी तकनीक पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि विदेशी पिचों पर तेज गेंदबाजों के सामने आक्रामक खेल कभी-कभी फायदा देता है, लेकिन स्पिन वाली धीमी पिचों पर स्टैंड एंड डिलीवर स्टाइल काम नहीं आता। उनके मुताबिक, 'टर्निंग ट्रैक पर सिर्फ स्किल, यानी फुटवर्क, डिफेंस और रोटेशन ऑफ स्ट्राइक ही बल्लेबाज को सफल बना सकता है।'

विदेशी क्रिकेट बोर्ड क्यों बुलाते हैं भारत को?
मांजरेकर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें भारत को बार-बार आमंत्रित करती हैं क्योंकि भारतीय टीम विदेशी दौरों से बड़ा राजस्व पैदा करती है। इस मजबूरी के चलते भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने से वंचित रह जाते हैं। भारत अब अगले आठ महीने तक टेस्ट मैच नहीं खेलेगा। अगला रेड-बॉल मुकाबला अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed