{"_id":"c7784baa-eeba-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"ponting-again-rates-lara-ahead-of-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने नहीं लारा ने ज्यादा उड़ाई मेरी नींदः पोंटिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने नहीं लारा ने ज्यादा उड़ाई मेरी नींदः पोंटिंग
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नब्बे की दशक में क्रिकेट जगत के तीन दिग्गज बल्लेबाजों में से एक रिकी पोंटिंग ने ब्रायन लारा को सचिन तेंदुलकर की तुलना में अपनी टीम को ज्यादा मैच जिताने वाला बल्लेबाज बताया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने कहा, 'मेरी नजर में तेंदुलकर और लारा दोनों ही नायाब बल्लेबाज रहे हैं। लेकिन लारा ने तेंदुलकर की तुलना में अपनी टीम को ज्यादा मैच जीताए हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बतौर कप्तान सचिन की तुलना में मेरी उस रात की नींद ज्यादातर उड़ जाती थी जब मुझे मालूम होता कि मेरी टीम के खिलाफ लारा को अगले दिन बल्लेबाजी करनी है।'
विज्ञापन
इवनिंग स्टैंडर्ड ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है कि आप सचिन पर अपनी जरूरत के समय अंकुश लगा सकते हो लेकिन लारा के साथ ऐसा नहीं है। अगर वह आधे घंटे भी क्रीज पर रहे तो वह आपसे मैच छीन सकते हैं।
वॉटसन को टीम का 'कैंसर' मानते थे क्लार्क : आर्थर
ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तानों में से पोंटिंग पहले भी कई बार तेंदुलकर और लारा में बेहतर कौन की बहस छेड़ चुके हैं तथा हर बार लारा को ही अपना सर्वश्रेष्ठ बताया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय एशेज में इंग्लैंड के हाथों 0-1 से पिछड़ी हुई है लेकिन इस पूर्व कंगारू कप्तान को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज 2-1 से जीतेगा।
उन्होंने कहा, 'मैंने सीरीज शुरू होने से पहले ही कहा था कि ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीतेगा। और मैं अब भी इसी पर कायम हूं।'