फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Shahbaz Sharif took a jibe at India defeat in T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: भारत की हार पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज ने कसा तंज, स्कोरबोर्ड पर 170/0 देख याद आ गया 152/0

Fri, 11 Nov 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 01:47 AM IST
सार

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने पिछले साल विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 10 विकेट की जीत का जिक्र करते हुए ट्वीट कर टीम इंडिया पर तंज कसा। लिखा कि 152/0 बनाम 170/0...

विज्ञापन
PM Shahbaz Sharif took a jibe at India defeat in T20 World Cup 2022
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हारने के बाद भारत की विश्व कप जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं। 169 रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने चार ओवर शेष रहते 170 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में इंग्लैंड का सामना रविवार को पाकिस्तान से होगा। वहीं भारत की हार पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम इंडिया पर तंज कसा है।

विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने पिछले साल हुएि विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 10 विकेट से जीत का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि इस रविवार यह है: 152/0 बनाम 170/0...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल टी-20 विश्व कप में भारती की काफी खराब शुरुआत हुई थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया के पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया था। 29 साल के विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को शर्मनाक तरीके से हराया था।

हालांकि, इस साल टी-20 विश्व कप में भारत से पाकिस्तान करारी हाल झेल चुका है। दोनों देशों के प्रशंसकों को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के साथ फाइनल में एक और मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था लेकिन इंग्लैंड ने भारत का विजय रथ रोक दिया। इससे पहले भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे।


बहरहाल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ट्वीट में भारत की इन्हीं दोनों हार का सांकेतिक ढंग से जिक्र किया है। इसके माध्यम से उन्होंने बीते साल पाकिस्तान से मिली हार और इस साल इंग्लैंड से मिली हार पर परोक्ष रूप से तंज कसा है।

बता दें कि भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने गुरुवार को इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया को मिली करारी हार के बाद कहा कि टी20 क्रिकेट में मजबूत शुरुआत की जरूरत है। अगर आप बल्ले और गेंद दोनों से पहले छह ओवर गंवा देते हैं तो यह खेल वास्तव में मुश्किल हो जाता है। वहीं राहुल द्रविड़ हार के बाद यहां एक समय रोते हुए कप्तान रोहित शर्मा को चुप कराते हुए भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed