IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के भारतीय टीम से मिलने पर खुश हुए पीएम मोदी, सीरीज को लेकर कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने भारतीय टीम के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं थी। भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विस्तार
Glad to see my good friend Prime Minister @AlboMP with the Indian and PM’s XI teams.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2024
Team India is off to a great start in the series and 1.4 billion Indians are strongly rooting for the Men in Blue.
I look forward to exciting games ahead. https://t.co/Oc7UWBKSGh
पर्थ में पहले टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था और रनों के अंतर से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विराट ने अपना 30वां टेस्ट शतक और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सातवां शतक बनाया। मैच में आठ विकेट लेने वाले कार्यवाहक कप्तान बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा और इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत शनिवार से होगी। पिछली बार भारत का एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम दूसरी पारी में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी।