IND vs AUS: राष्ट्रगान के दौरान एक साथ दिखे प्रधानमंत्री मोदी, विराट कोहली और रोहित शर्मा, देखें वायरल वीडियो
अहमदाबाद के मैदान पर भारत के तीन सबसे लोकप्रिय चेहरे एक साथ नजर आए। राष्ट्रगान को दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखा गया। तीनों बड़ी हस्तियों को साथ देख फैंस भावुक हो गए।
विस्तार
पीएम मोदी, कोहली और रोहित को एक साथ राष्ट्रगान गाता देख भारतीय फैंस भावुक हो गए। देश की तीन महान हस्तियों को एक साथ राष्ट्रगान गाते देखना हर भारतीय को भावुक करने देने वाला लम्हा था।
What a great feeling. Captain Rohit Sharma and PM Narendra Modi during the national anthem 🥹. pic.twitter.com/LuYDb6DLN9
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) March 9, 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले हुए राष्ट्रगान के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और सभी उन्हें शेयर कर रहे हैं।
पहले दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान में पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके प्रधानमंत्री भी थे। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और राष्ट्रगान में साथ खड़े रहे।
A special welcome & special handshakes! 👏
— BCCI (@BCCI) March 9, 2023
The Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji and the Honourable Prime Minister of Australia, Mr Anthony Albanese meet #TeamIndia & Australia respectively. @narendramodi | @PMOIndia | #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/kFZsEO1H12
इस मैच में पहेल दिन का खेल देखने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैदान में पहुंचे। दोनों देशों के नेताओं ने इस मैच में खेल की शुरुआत से पहले अपने देश की टीम के कप्तानों को खास कैप देकर सम्मानित किया। इसके बाद साथ में मैदान पर एक चक्कर लगाया और इसके बाद राष्ट्रगान के समय अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे। रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के बीच रिश्तों के 75 गौरवशाली वर्षों के बारे में भी बताया। दोनों नेताओं को बीसीसीआई की तरफ से खास आर्टवर्क भी दिया गया।
दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए। होर्डिंग्स पर पंचलाइन "75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट" है। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है।