फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Narendra Modi speaks on cricket after having chat with Keir Starmer know details

PM Modi: 'क्रिकेट हमारे लिए सिर्फ खेल नहीं बल्कि जुनून है', कीर स्टार्मर से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

Thu, 24 Jul 2025 04:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 24 Jul 2025 04:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष कीर स्टार्मर की मौजूदगी में भारत-ब्रिटेन ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने साझा बयान भी दिए। भारत और ब्रिटेन के रिश्ते कैसे हैं? इसे समझाने के लिए पीएम मोदी ने क्रिकेट की मिसाल दी। जानिए पीएम मोदी ने और क्या कहा?

विज्ञापन
PM Narendra Modi speaks on cricket after having chat with Keir Starmer know details
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन दौरे पर हैं। दोनों देशों ने व्यापारिक तालमेल को मजबूत बनाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर ब्रिटेन और भारत के बीच के ऐतिहासिक और मजबूत रिश्ते को रेखांकित किया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में क्रिकेट का उदाहरण देकर दोनों देशों के रिश्ते की गहराई पर बात की।
विज्ञापन

विज्ञापन

PM Narendra Modi speaks on cricket after having chat with Keir Starmer know details
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं
पीएम मोदी ने कहा, 'हम दोनों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। और यह हमारी साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। कभी-कभी स्विंग और चूक हो सकती है, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं। हम एक मजबूत और बड़े स्कोर वाली साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
 

व्यापार समझौते के साथ-साथ खेल पर भी बात की
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के मौके पर रिश्ते की मजबूती में सियासत से इतर खेल जैसे 'सॉफ्ट पावर' का उल्लेख किया। उन्होंने क्रिकेट को खेल से बढ़कर जुनून और साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया। बता दें कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में वाणिज्य मंत्री- पीयूष गोयल और उनके ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे हैं पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। पीएम मोदी खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अक्सर चर्चा में रहे हैं। अहमदाबाद में खेले गए 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल मैच में जब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था तब प्रधानमंत्री ने ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed