फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Modi Meets World Champion Team India: A Historic Moment for Women’s Cricket

PM Modi-Team India: पीएम मोदी से मिली भारतीय चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी; तस्वीरें

Wed, 05 Nov 2025 08:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Nov 2025 08:14 PM IST
सार

महिला विश्वकप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंची। टीम ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

विज्ञापन
PM Modi Meets World Champion Team India: A Historic Moment for Women’s Cricket
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

विज्ञापन

PM Modi Meets World Champion Team India: A Historic Moment for Women’s Cricket
पीएम मोदी से मिली भारतीय टीम - फोटो : ANI

पीएम ने दी पूरी टीम को बधाई
महिला क्रिकेट विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी और लगातार तीन हार तथा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं, और अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, तो वे उनसे और ज्यादा बार मिलना चाहती हैं।
 


 
 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi Meets World Champion Team India: A Historic Moment for Women’s Cricket
भारतीय महिला टीम का जोरदार स्वागत - फोटो : PTI
दिल्ली पहुंचने पर हुआ था भव्य स्वागत
दिल्ली पहुंचने पर होटल में महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत हुआ था। खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी और भारतीय क्रिकेट के इस ऐतिहासिक पल को देश की बेटियों की ताकत और सपनों की जीत बताया था। भारत ने महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed