{"_id":"6293300ffc0c4571b7662d1a","slug":"pm-modi-and-amit-shah-can-reach-stadium-to-watch-ipl-2022-fianl-more-than-6000-policemen-deployed-in-safety","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: फाइनल मैच देखने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, स्टेडियम में लगे मोदी-मोदी के नारे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: फाइनल मैच देखने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, स्टेडियम में लगे मोदी-मोदी के नारे
Mon, 30 May 2022 12:22 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 12:22 AM IST
सार
देश के गृहमंत्री अमित शाह आईपीएल 2022 का फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। इस मैच के दौरान उनके बेटे जय शाह भी स्टेडियम में मौजूद थे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गृहमंत्री अमित शाह भी यह मुकाबला देखने स्टेडियम में पहुंचे। वहीं, इस मैच को देखने के लिए लगभग एक लाख से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में पहुंचे। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां भी यह मैच देखने पहुंची थीं और सभी की सुरक्षा के लिए छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य एजेंसिंयों की भी मदद ली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पीएम मोदी और अमित शाह यह मैच देखने स्टेडियम में पहुंचेंगे। हालांकि, पीएम मोदी स्टेडियम में नहीं पहुंचे। स्टेडियम में स्क्रीन पर जब भी अमित शाह को दिखाया जाता था उस समय स्टेडियम में मोदी-मोदी के नारे लगते थे।

आजादी के 75 साल की थीम पर होगा कार्यक्रम
आईपीएल 2022 के फाइनल मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आजादी के 75 साल की थीम पर आयोजित हुआ। इसमें दिखाया गया कि भारतीय क्रिकेट की शुरुआत कैसे हुई और देश के आजाद होने के बाद किस तरह से भारत का क्रिकेट बदला और आगे बढ़ा। धीरे-धीरे करके कैसे भारत ने विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम की। एआर रहमान के गाने की थीम भारत की आजादी के 75 पर थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी थी। उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्होंने डांस के जरिए फैंस का मनोरंजन किया।
फाइनल मैच की पहली पारी के दूसरे स्ट्रैटजिक टाइम आउट में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर भी जारी किया गया। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी मैच के दौरान बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। अभिनेता आमिर खान भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रहे। उन्होंने मैच से पहले होस्ट भी किया।