{"_id":"7f0f104a-6d4d-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"playing-a-day-game-wont-be-different-says-mithali-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ नहीं होगी ज्यादा दिक्कत: मिताली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ नहीं होगी ज्यादा दिक्कत: मिताली
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 02 Feb 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वूमन टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने उम्मीद जताई है कि गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत के लिए भारतीय टीम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। उन्होंने कहा, मैं इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर चिंतित नहीं हूं, यहां कि पिच काफी अच्छी है और गेंदबाजों को शुरुआती कुछ ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है। ऐसे में अपेक्षाकृत गेंदबाजी में कमजोर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।'
विज्ञापन
मिताली ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस मैच के लिए ज्यादा कुछ सांमजस्य बिठाना होगा क्योंकि यहां काफी सर्दी नहीं है जैसी उत्तर में होती हैं, जहां ओस से परेशानी होती है और हवा में नमी होती है। मैच सुबह नौ बजे शुरू होगा, तो गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी जैसा पिछले मैचों में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पहले मैच में वेस्ट इंडीज को 105 रनों से रौंदकर भारतीय महिलाओं में आईसीसी वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की थी। खास बात यह है कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन