फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pitches in England have changed, we may play two spinners: Pakistan bowling coach Waqar Younis

इंग्लैंड दौरे को लेकर क्या है पाकिस्तान के कोच वकार यूनुस का प्लान? पिच को लेकर कही ये बात

Wed, 22 Jul 2020 07:13 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Jul 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Pitches in England have changed, we may play two spinners: Pakistan bowling coach Waqar Younis
Waqar Younis - फोटो : social Media

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने कहा कि इंग्लैंड में पिचों की प्रकृति बदल गयी है और ऐसे में अगले महीने होने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान उनके पास दो स्पिनरों के साथ खेलने का विकल्प रहेगा। यूनुस ने कहा कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रही वर्तमान श्रृंखला में दिखा कि साउथम्पटन और मैनचेस्टर की पिचें अब धीमी हो गई हैं।

विज्ञापन


इस पूर्व कप्तान ने मीडिया के साथ ऑनलाइन बातचीत में कहा, 'हमें यह देखना होगा कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में तीसरे टेस्ट मैच में पिच कैसा खेलती है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि इंग्लैंड में पिचों का व्यवहार बदल गया है। अभी यह कहना जल्दी होगा कि कौन खेलेगा लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में हमें कुछ जानकारी मिली है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हम उन खिलाड़ियों को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं जो इस तरह की पिचों पर प्रभावी हो सकते है। हम मौसम और अगस्त में यहां की गर्मी को ध्यान में रखकर हर विकल्प पर विचार कर रहे हैं और हम यहां तक कि दो स्पिनरों के साथ खेलने पर भी विचार कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनुस ने कहा कि टीम प्रबंधन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टेस्ट मैच पर भी करीबी नजर रखेगा। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच पांच अगस्त से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।यूनिस ने कहा कि उन्हें हैरानी हुई कि गेंद को चमकाने के लिये लार का उपयोग नहीं करने के बावजूद तेज गेंदबाजों को खास परेशानी नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, 'मुझे लार का उपयोग नहीं करने पर गेंदबाजों को लेकर संदेह था क्योंकि उन्हें इसकी आदत होती है और मैं स्वयं तेज गेंदबाज रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि अभी तक सब कुछ अच्छा चल रहा है। क्रिकेट गेंद में अंतर भी मायने रखता है।' 

यूनुस ने कहा, 'ड्यूक गेंद कड़ी होती है और उसे पसीने से भी चमकाया जा सकता है तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में पिचें धीमी थी लेकिन गेंद सीम ले रही थी और मूव कर रही थी। अभी तक किसी गेंदबाज ने कोई शिकायत नहीं की है। यह व्यावहारिक है। ऐसे में भी काम चल सकता है।' 

वकार यूनुस से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी विराट कोहली की फिटनेस की बराबरी करता है, उन्होंने कहा, 'कोहली अभी शीर्ष खिलाड़ियों में से एक है लेकिन मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी भी बहुत पीछे नहीं हैं विशेषकर बाबर आजम जो बहुत फिट है तथा वह अच्छा प्रदर्शन भी कर रहा है। शाहीन शाह है जो सुपर फिट है।'

आमिर राष्ट्रीय टीम की भावी योजनाओं का अहम हिस्सा

वहीं,  वकार यूनुस ने कहा कि मोहम्मद आमिर के पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने उन्हें बहुत आहत किया था लेकिन अब वह इससे उबर गए हैं और वह इस तेज गेंदबाज को राष्ट्रीय टीम की भावी योजनाओं का अहम हिस्सा मानते हैं।

आमिर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले इस दौरे से हट गये थे लेकिन अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये खुद को उपलब्ध रखा है। वकार ने उनकी वापसी का स्वागत किया।

वकार ने मीडिया के साथ ऑनलाइन बातचीत में कहा, 'आमिर अब भी भविष्य की हमारी योजनाओं का हिस्सा है क्योंकि वह अनुभवी है। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करता है, पाकिस्तान के लिये मैच जीत सकता है तो हम उसका उपयोग करना चाहेंगे। अगले साल हमें विश्व कप में भी खेलना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed